Home » इंदौर : खड़े ट्रक में घुसी कार 8 की मौत

इंदौर : खड़े ट्रक में घुसी कार 8 की मौत

by Rakesh Pandey
Indore Road Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

इंदौर : Indore Road Accident: इंदौर के पास बेटमा में बुधवार रात बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर एक कार टायर फटने के बाद खड़े ट्रक में जा घुसी। वहीं, मौके पर ही हादसे में कार सवार 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल है। मृतकों में एक महिला भी शामिल हैं। शवों को बेटमा के अस्पताल लाया गया है। जहा आज सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा।

जजानकारी के अनुसार, घटना बेटमा थाना क्षेत्र अंतर्गत घाटाबिल्लोद हाइवे पर चंदन नगर ब्रिज के पास रात करीब 10.30 बजे की है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम के साथ ही एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची गई। मृतकों के शव गाड़ी में फंस गए थे, जिन्हें ग्रामीणों की सहायता से बाहर निकाला गया है। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग गुना जिले के रहने वाले हैं। सभी अलीराजपुर के बोरी गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।

Indore Road Accident:  8 लोगों की मौके पर ही मौत

हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी में मौजूद 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान वहां मौजूद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। लोग चीखने-चिल्लाने लगे। इसके बाद लोगों ने पुलिस को कॉल कर मामले की जानकारी दी गई। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई।

Indore Road Accident: पुलिस कर रही है मामले की जांच

पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस की जानकारी के मुताबिक, गाड़ी में बैठे लोग धार जिले के बाग टांडा से आ रहे थे और बाईपास होते हुआ गुना की ओर जा रहे थे। पुलिस आशंका लगा रही है कि गाड़ी में मौजूद सभी लोग गुना में मजदूरी करने के सिलसिले में जा रहे थे। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक बोलेरो गाड़ी गुना में तैनात एक पुलिसकर्मी चला रहा था, वही उनकी भी एक दुखद हादसे में मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Read Also –तमिलनाडु में बस और लाॅरी की टक्कर में चली गई 4 लोगों की जान, 15 जख्मी

Related Articles