Home » Air India news: मुंबई से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप

Air India news: मुंबई से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप

Air India : टिशू पेपर पर लिखा मिला धमकी भरा मैसेज, जांच के बाद सूचना निकली फर्जी

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : मुंबई से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक क्रू मेंबर को टिशू पेपर पर लिखा हुआ बम धमकी भरा संदेश मिला। फ्लाइट नंबर AI-2954 में यह घटना तड़के सामने आई, जब क्रू मेंबर को केबिन एरिया में एक टिशू पेपर मिला जिस पर लिखा था, “Air India 2948 @ T3 में बम है।”

सूचना मिलते ही विमान स्टाफ ने तुरंत इसकी जानकारी संबंधित

अधिकारियों को दी। इसके बाद तड़के 4:42 बजे कंट्रोल रूम को अलर्ट किया गया और एयरपोर्ट पर बम स्क्वॉड सहित तमाम सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं।

बम स्क्वॉड की जांच के बाद मिली राहत

सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की गहन तलाशी ली। पूरे विमान और यात्रियों की जांच के बाद किसी तरह का कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जांच पूरी होने के बाद इस अलर्ट को फर्जी यानी ‘बोगस कॉल’ घोषित किया गया।

एयर इंडिया का बयान

घटना के बाद एयर इंडिया की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया गया। एयरलाइन ने कहा कि हमारे एक विमान पर गैर-विशिष्ट सुरक्षा अलर्ट की जानकारी मिली थी। सभी मानक सुरक्षा प्रक्रियाएं पूरी की गईं और विमान को अगली उड़ान के लिए क्लीयरेंस दे दी गई है। एयर इंडिया अपने यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।”

फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी भरा मैसेज विमान में कैसे पहुंचा। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं।

Related Articles