Home » iPhone 14 की कीमतें हुई धड़ाम, 24,399 रुपये में अब आपका हो सकता है iPhone 14

iPhone 14 की कीमतें हुई धड़ाम, 24,399 रुपये में अब आपका हो सकता है iPhone 14

by Rakesh Pandey
IPHONE NEWS, iPhone 14 prices skyrocketed, iPhone 14 for Rs 24,399
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

फोटोन न्यूज : अगर आप iPhone के लिए क्रेजी हैं और लंबे समय से iPhone 14 खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो शायद अब आपके इंतजार की घड़ी खत्म हो गई हैं। अब आप अपना पसंदीदा iPhone 14 (Starlight, 128 GB) सिर्फ 25,000 रुपये में खरीद सकते हैं। जी हां, यकीन करिए, सिर्फ 25 हजार रुपये में।

दरअसल, इस मॉडल पर एप्पल की ओर से काफी अच्छा डिस्काउंट दिया जा रहा है। आखिर कैसे और कितना डिस्काउंट आपको मिलेगा। विस्तार से जानने के लिए पढ़ते रहिए इस खबर को…।

फ्लिपकार्ट पर दिया जा रहा है डिस्काउंट
iPhone 14 पर मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर की बात करें तो Flipkart पर बेहतर ऑफर दिया जा रहा है। आईफोन 14 (Starlight, 128 GB) मॉडल की वास्तविक कीमत 79,900 रुपये है। Flipkart पर 12 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत होगी 69,999 रुपये। इसके बाद 38,600 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी ग्राहकों को दिया जा रहा है।

यानी अगर आपके पास पहले अगर कोई एपल आइफोन है और वह अच्छी कंडीशन का है तो उसे एक्सचेंज करने पर आपको 38,600 रुपये की छूट मिलेगी।

एचडीएफसी बैंक के कार्ड पर 4000 की अतिरिक्त छूट
iPhone 14 की खरीदारी के लिए 3000 रुपये का एडिशनल एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। साथ ही अगर आप iPhone 14 की खरीदारी एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से करते हैं तो इसके एवज में आपको 4,000 रुपये की अतिरिक्त छूट दी जायेगी। यानी इन सबके बाद आपके iPhone 14 की कीमत 24,399 रुपये हो गयी।

इस राशि को आप 3,428 रुपये की मंथली इएमआइ के जरिये आसानी से आप खरीद सकते हैं। बताया जाता है कि यह अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर है जो ग्राहकों का दिया जा रहा है।

Read Also : पटना लाठीचार्ज कांड : क्या बढेंगी बिहार पुलिस की मुश्किलें? भाजपा नेता की मौत की जांच कराने संबधी याचिका पर सुनवाई के लिए शीर्ष अदालत तैयार

Related Articles