Home » IPL 2024 : गुजरात ने चेन्नई को 35 रनों से हराया, नॉकआउट के लिए चेन्नई की रहा हुई मुश्किल

IPL 2024 : गुजरात ने चेन्नई को 35 रनों से हराया, नॉकआउट के लिए चेन्नई की रहा हुई मुश्किल

by Rakesh Pandey
IPL 2024
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अहमदाबाद: IPL 2024 : गुजरात टाइटंस ने अपने होम ग्राउंड पर चेन्नई सुपर किंग्स को 35 रनों से हराकर प्लेऑफ में जाने की अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं। गुजरात की 12 मैचों में यह पांचवीं जीत है और वह तालिका में आठवें स्थान पर है। सीएसके को नॉकआउट में पहुंचने के लिए अब अपने दोनों मैच जीतने होंगे।  12 मैचों में चेन्नई के 12 पॉइंट हैं। लखनऊ और दिल्ली के भी इतने ही मैच में इतने ही पॉइंट हैं। राजस्थान और केकेआर के 16 जबकि हैदराबाद के 14 पॉइंट हैं।

IPL 2024 : गुजरात ने 231 का दिया था लक्ष्य

पहले खेलते हुए गुजरात टाइटंस ने कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की शतकीय पारी की मदद से 231 रन बनाए। चेन्नई ने एक समय 10 रन पर 3 विकेट खो दिए थे। इसके बाद भी चेन्नई की टीम 8 विकेट पर 196 रनों तक पहुंच गई। वहीं गुजरात के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने तीन विकेट लिया। गुजरात की ओर से शुभमन गिल और साई सुदर्शन के शतकों से 20 ओवर में तीन विकेट पर 231 रन बनाए थे।

जवाब में गुजरात के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया जिससे चेन्नई की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 196 रन ही बना सकी। चेन्नई की ओर से डेरिल मिचेल 63 रन और मोइन अली ने 56 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन मिचेल के आउट होने के बाद एक बार फिर चेन्नई की पारी लड़खड़ा गई और फिर उभर नहीं सकी।

IPL 2024 :धोनी ने 11 गेंद पर बनाये 26 रन

इस मैच में आठवें नंबर पर उतरे महेंद्र सिंह धोनी 11 गेंदों पर एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 26 रन बनाकर नाबाद लौटे। लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके और चेन्नई यह मैच 35 रन से हार गई।

Read Also-PBKS vs RCB: बेंगलुरु ने पंजाब को दी 60 रनों से मात, पंजाब किंग्स IPL 2024 से हुई बाहर

Related Articles