Home » IPL 2025 Schedule : 22 मार्च से होगी 18वें सीजन की शुरुआत, पहले मैच में कोलकाता से भिड़ेगी RCB

IPL 2025 Schedule : 22 मार्च से होगी 18वें सीजन की शुरुआत, पहले मैच में कोलकाता से भिड़ेगी RCB

by Anurag Ranjan
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत में क्रिकेट का त्योहार यानी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 18वां सीजन मार्च 2025 में शुरू होने जा रहा है। रविवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2025 का शेड्यूल जारी किया, जो कि क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी लेकर आया है। इस बार आईपीएल के पहले मैच में पिछले सीजन की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। यह मुकाबला 22 मार्च 2025 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा।

आईपीएल 2025 का शेड्यूल

आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होगी, और यह 74 मैचों का एक लंबा सीजन होगा, जिसमें 13 मैदानों पर मैच खेले जाएंगे। इस बार कुल 12 डबल हेडर (दो मैच एक ही दिन) होंगे। दिन के मैच 3:30 बजे और शाम के मैच 7:30 बजे से शुरू होंगे। आईपीएल के फाइनल का मैच 25 मई 2025 को कोलकाता में खेला जाएगा।

डबल हेडर मुकाबले की शुरुआत 23 मार्च से

आईपीएल 2025 में सबसे पहले 23 मार्च को डबल हेडर का पहला मैच खेला जाएगा। इस दिन दो मैच होंगे, जिसमें पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगा। इस मैच का आयोजन हैदराबाद में दोपहर 3:30 बजे होगा। वहीं, उसी दिन शाम को एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मुकाबला होगा, जो आईपीएल फैंस के लिए एक रोमांचक मुकाबला होगा।

आईपीएल 2025 में होंगे कुछ नए बदलाव

इस सीजन में तीन टीमें दो-दो स्थानों पर खेलेंगी। दिल्ली कैपिटल्स (DC) अपने घरेलू मैच विशाखापत्तनम और नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलेगी। राजस्थान रॉयल्स (RR) गुवाहाटी में दो घरेलू मैच खेलेगी, जबकि शेष मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होंगे। पंजाब किंग्स (PBKS) अपने चार घरेलू मैच न्यू पीसीए स्टेडियम, चंडीगढ़ में खेलेगी और धर्मशाला में तीन घरेलू मैच खेलेगी।

प्लेऑफ और फाइनल की मेजबानी

प्लेऑफ मुकाबले हैदराबाद और कोलकाता में होंगे। हैदराबाद 20 मई और 21 मई को क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर मुकाबलों की मेजबानी करेगा। वहीं कोलकाता 23 मई को क्वालीफायर 2 की मेजबानी करेगा और 25 मई को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

आईपीएल 2025 के नॉकआउट मैच

  1. क्वालीफायर 1: 20 मई 2025, हैदराबाद
  2. एलिमिनेटर: 21 मई 2025, हैदराबाद
  3. क्वालीफायर 2: 23 मई 2025, कोलकाता (ईडन गार्डन्स)
  4. फाइनल: 25 मई 2025, कोलकाता (ईडन गार्डन्स)

आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल

  1. कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, शनिवार, 22 मार्च, शाम 7:30 बजे, कोलकाता
  2. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स, रविवार, 23 मार्च, दोपहर 3:30 बजे, हैदराबाद
  3. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, रविवार, 23 मार्च, शाम 7:30 बजे, चेन्नई
  4. दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स, सोमवार, 24 मार्च, शाम 7:30 बजे, विशाखापत्तनम
  5. गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स, मंगलवार, 25 मार्च, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद
  6. राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, बुधवार, 26 मार्च, शाम 7:30 बजे, गुवाहाटी
  7. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, गुरुवार, 27 मार्च, शाम 7:30 बजे, हैदराबाद
  8. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, शुक्रवार, 28 मार्च, शाम 7:30 बजे, चेन्नई
  9. गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस, शनिवार, 29 मार्च, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद
  10. दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, रविवार, 30 मार्च, दोपहर 3:30 बजे, विशाखापत्तनम
  11. राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, रविवार, 30 मार्च, शाम 7:30 बजे, गुवाहाटी
  12. मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, मंगलवार, 31 मार्च, शाम 7:30 बजे, मुंबई
  13. लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम पंजाब किंग्स, बुधवार, 01 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, लखनऊ
  14. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस, बुधवार, 02 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु
  15. कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, गुरुवार, 03 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, कोलकाता
  16. लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, शुक्रवार, 04 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, लखनऊ
  17. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, शनिवार, 05 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, चेन्नई
  18. पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, शनिवार, 06 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, न्यू चंडीगढ़
  19. कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, रविवार, 06 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, कोलकाता
  20. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस, रविवार, 06 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, हैदराबाद
  21. मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सोमवार, 07 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, मुंबई
  22. पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, मंगलवार, 08 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, न्यू चंडीगढ़
  23. गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, बुधवार, 09 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद
  24. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स, गुरुवार, 10 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु
  25. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स, शुक्रवार, 11 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, चेन्नई
  26. मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सोमवार, 07 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, मुंबई
  27. पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, मंगलवार, 08 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, न्यू चंडीगढ़
  28. गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, बुधवार, 09 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद
  29. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स, गुरुवार, 10 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु
  30. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स, शुक्रवार, 11 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, चेन्नई

आईपीएल की विजेता टीम

IPL 2008: राजस्‍थान रॉयल्‍स
IPL 2009: डेक्कन चार्जर्स
IPL 2010: चेन्‍नई सुपर किंग्‍स
IPL 2011: चेन्‍नई सुपर किंग्‍स
IPL 2012: कोलकाता नाइटराइडर्स
IPL 2013: मुंबई इंडियंस
IPL 2014: कोलकाता नाइटराइडर्स
IPL 2015: मुंबई इंडियंस
IPL 2016: सनराइजर्स हैदराबाद
IPL 2017: मुंबई इंडियंस
IPL 2018: चेन्‍नई सुपर किंग्‍स
IPL 2019: मुंबई इंडियंस
IPL 2020: मुंबई इंडियंस
IPL 2021: चेन्‍नई सुपर किंग्‍स
IPL 2022: गुजरात टाइटंस
IPL 2023: चेन्‍नई सुपर किंग्‍स
IPL 2024: कोलकाता नाइटराइडर्स

Read Also- Jamshedpur Skydiving Festival: पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने स्काई डाइविंग फेस्टिवल का किया उद्घाटन, चार योजनाओं का DPR तैयार

Related Articles