Home » Jharkhand Education News : एक माह में भी जैक नहीं दे पाया छात्रों को अंकपत्र, मैट्रिक परीक्षा का एग्जाम पास करने वाले 4 लाख छात्र-छात्राएं हो रहे परेशान

Jharkhand Education News : एक माह में भी जैक नहीं दे पाया छात्रों को अंकपत्र, मैट्रिक परीक्षा का एग्जाम पास करने वाले 4 लाख छात्र-छात्राएं हो रहे परेशान

Jharkhand Education News : मिली जानकारी के अनुसार अभी अंक पत्र मिलने में और देरी होगी। क्योंकि इस बार जैक ने अंक पत्र छपवाने के लिए प्रिंटिंग एजेंसी को बदल दिया है।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : झारखंड अधिविद्य परिषद की ओर से मैट्रिक बोर्ड परीक्षा का परिणाम 23 अप्रैल को जारी कर दिया गया था। ऐसे में शुक्रवार को इस परीक्षा का रिजल्ट आए एक माह बीत गए हैं। लेकिन अभी तक जैक छात्रों को उनका अंक पत्र नहीं उपलब्ध करा सका है। जिसकी वजह से छात्र परेशान हैं, क्योंकि ओरिजनल अंक पत्र नहीं होने की वजह से उन्हें माइग्रेशन सर्टिफिकेट नहीं मिल रहा है। जिससे शहर के किसी दूसरे स्कूल या जिले के बाहर के स्कूलों में 11वीं कक्षा में दाखिला नहीं मिल पा राह है। क्योंकि एडमिशन में इन दोनों सर्टिफिकेट की जरूरत होती है। 10वीं का परिणाम जारी होने के बाद छात्र सबसे पहले 11वीं कक्षा में दाखिला लेना चाहते हैं।

मालूम हो कि जैक की मैट्रिक परीक्षा में 402178 छात्र पास हुए हैं। इसमें जाे भी छात्र अपना स्कूल बदलकर दूसरे स्कूल में दाखिला लेना जा रहा है उसका एडमिशन नहीं हो पा रहा है ऐसे छात्रों की संख्या पूरे राज्य में करीब 3 लाख से अधिक है जबकि पूर्वी सिंहभूम जिले में 15 हजार से अधिक छात्र एडमिशन के लिए भटक रहे हैं। हालांकि जिन स्कूलों में 9वीं से 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई होती है वे मैट्रिक के बाद 11वीं कक्षा में प्रमाेट हो गए हैं और उनकी कक्षाएं भी शुरू हो गयी हैं। लेकिन ये छात्र भी अंकपत्र नहीं मिलने से परेशान हैं।

अब तक एक सप्ताह के अंदर जारी होता था अंकपत्र

अगर बोर्ड परीक्षा में पास छात्रों को अंक पत्र देने की बात करें तो पिछले 10 सालाें से जैक परिणाम जारी होने के एक सप्ताह के अंदर अंकपत्र जारी करते हुए सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को भेज देता था। जहां स्कूल अंक पत्र स्कूलों को दिया जाता था और स्कूल से छात्र अपना अंक पत्र प्राप्त कर लेते थे। ओरिजनल अंक पत्र के आधार पर बच्चों को माइग्रेशन व टीसी जारी किया जाता है। लेकिन, इस बार सारी प्रक्रिया रुकी हुई हैं।

जैक ने बदली प्रिंटिंग एजेंसी इस लिए हो रहा देरी

मिली जानकारी के अनुसार अभी अंक पत्र मिलने में और देरी होगी। क्योंकि इस बार जैक ने अंक पत्र छपवाने के लिए प्रिंटिंग एजेंसी को बदल दिया है। यही वजह है कि इस बार अंक पत्र मिलने में देरी हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार अभी इसमें करीब एक सप्ताह का और समय लग सकता है। पहले जिस एजेंसी को दी जाती थी वह दो से तीन दिनों में प्रिंटिंग प्रक्रिया पूरी कर अंक पत्र जैक को दे देती थी, लेकिन नई एजेंसी इसमें देरी कर रही है।

यह हो रही समस्या

  • अंक पत्र जारी देने में हुई हो रही देरी
  • अंक पत्र नहीं होने की वजह से माइग्रेशन सर्टिफिकेट छात्रों को नहीं मिल रहा
  • अंक पत्र नहीं होने से एसएलसी नहीं छात्रों को नहीं मिल रहा
  • टीसी भी नहीं हो रही जारी
  • :नए स्कूलों में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने के बाद भी एडमिशन नहीं ले पा रहे छात्र

यह सही है कि इस बार अंक पत्र तैयार करने में देरी हुई है। लेकिन यह प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं। छात्रों को परेशान होने की जरूरत नहीं है जल्द ही उनका अंकपत्र जिला कार्यालय के माध्यम से स्कूलों को उपलब्ध होगा।

जयंत मिश्रा, सचिव- जैक

Read Also: Jamshedpur News: कदमा में जुआ अड्डे पर छापामारी कर पुलिस ने आठ लोगों को किया गिरफ्तार, गोरखपुर का भी एक जुआरी शामिल

Related Articles

Leave a Comment