Home » Jamshedpur Fire LIVE : बिष्टुपुर के फेमस नेपाली होटल में लगी आग, बुझाने के दौरान एक कर्मी झुलसा

Jamshedpur Fire LIVE : बिष्टुपुर के फेमस नेपाली होटल में लगी आग, बुझाने के दौरान एक कर्मी झुलसा

देर रात तक होटल चला था और कर्मियों ने बिना बुझाए भट्ठी छोड़ दी थी, जिससे आग धधकने लगी।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Fire
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में शनिवार को तड़के लगभग 4:00 बजे फेमस नेपाली होटल में आग लग गई। आग धीरे-धीरे बढ़ती गई और होटल धू-धू कर जलने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने फौरन घटना की जानकारी पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। टाटा स्टील के अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। आग लगने की इस घटना में आग बुझा रहा अग्निशमन कर्मी भी झुलस गया है।

बताया जा रहा है कि आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। होटल में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि देर रात तक होटल चला था और कर्मियों ने बिना बुझाए भट्ठी छोड़ दी थी, जिससे आग धधकने लगी।

Read Also- Jharkhand Census 2027 : आज से घर-घर पहुंचेगी जनगणना टीम, मकानों का सूचीकरण अभियान शुरू

Related Articles

Leave a Comment