Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर प्रदर्शनी, सेवा पखवाड़ा के तहत हुआ आयोजन

Jamshedpur News : जमशेदपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर प्रदर्शनी, सेवा पखवाड़ा के तहत हुआ आयोजन

इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री मोदी के बचपन से लेकर सामाजिक और राजनीतिक जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया गया है।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur bjp
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : भाजपा के साकची कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हुए सेवा पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को उनके जीवन पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री बड़ कुंवर गगराई, राजेश शुक्ला सहित अन्य नेताओं ने किया।

इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री मोदी के बचपन से लेकर सामाजिक और राजनीतिक जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया गया है। सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं और उनके जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की गई है। इसके अंतर्गत रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, “एक पेड़ मां के नाम” जैसे कार्यक्रम और जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। यह पखवाड़ा 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर संपन्न होगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री बड़ कुंवर गगराई ने कहा कि देश के युवाओं को यह जानना चाहिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए क्या कार्य किए हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया जा रहा है, लेकिन कई लोगों को इसकी जानकारी नहीं है। इसलिए जनता को यह समझना जरूरी है कि उनके लिए कौन काम कर रहा है।

Read also Jamshedpur News : कुड़मी समाज के रेल रोको आंदोलन से रेल यातायात ठप, टाटानगर से कई ट्रेनें रद, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

Related Articles