Home » Jamshedpur Crime : सोनारी में पुलिस ने युवकों के पास से बरामद किए 40 चापड़, गिरफ्तारी एक भी नहीं

Jamshedpur Crime : सोनारी में पुलिस ने युवकों के पास से बरामद किए 40 चापड़, गिरफ्तारी एक भी नहीं

Jamshedpur Crime : जमशेदपुर में खतरनाक होते जा रहे हैं चाइनीज चापड़, रोज हो रहीं घटनाएं

by Mujtaba Haider Rizvi
Police seized 40 choppers from youths in Sonari area of Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर की सोनारी पुलिस ने रामनवमी के बाद से अभियान चलाते हुए 40 से अधिक चाइनीज़ चापड़ बरामद किए गए हैं। यह चापड़ युवकों के पास से बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि रामनवमी के जुलूस में जो युवक चापड़ लेकर चल रहे थे उनको चिन्हित कर लिया गया था और फिर बाद में उनके पास से चापड़ ले लिए गए। चापड़ किन युवकों के पास से बरामद किए गए हैं। इस सवाल पर सोनारी पुलिस जवाब देने में आनाकानी कर रही है।

इसके अलावा, दो युवकों के पास से एयर गन भी बरामद की गई है। यह एयर गन भी युवक लेकर चल रहे थे। इसके अलावा, एक एके-47 की तरह दिखने वाली नकली राइफल भी बरामद की गई है।

लेकिन इन सब में बड़ी बात यह है कि पुलिस ने किसी भी युवक की गिरफ्तारी नहीं की है। हालांकि पहले पत्रकारों को पुलिस की तरफ से बताया गया था कि कुछ युवक गिरफ्तार किए गए हैं। लेकिन बाद में किसी भी गिरफ्तारी से इनकार कर दिया गया और बताया गया कि कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

गौरतलब है कि इन दिनों जमशेदपुर में आए दिन चापड़ चलने की खबरें आती हैं। लोग चापड़ से हमला कर हत्या की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

हाल ही में चापड़ से हुई हैं कई हत्याएं

गोलमुरी में कुछ दिन पहले एक युवक कमलजीत सिंह पर चापड़ से हमला हुआ था। उसका इलाज चल रहा था। युवक ने बुधवार को दम तोड़ दिया। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छाया नगर में दो दिन पहले रात को बर्थडे पार्टी से लौट रहे दो युवकों पर चापड़ से हमला किया गया। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हैं। बुधवार की शाम गोलमुरी के बजरंग नगर में आकाश सिंह नामक युवक को चापड़ मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। इसके अलावा चापड़ चलने की बहुत सारी घटनाएं हुई हैं।

विधायक को करनी पड़ी चाइनीज चापड़ पर कार्रवाई की मांग

हालात यहां तक गंभीर हो गए कि जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू को यह अपील करनी पड़ी कि पुलिस चाइनीज़ चापड़ पर प्रतिबंध लगाए। इसके बाद सोनारी थाना पुलिस ने चापड़ जब्त करने का अच्छा अभियान शुरू किया। लेकिन यह चापड़ लेकर जो लोग चल रहे थे उनकी गिरफ्तारी नहीं होना थाने के अभियान पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

Read Also: Subarnarekha River Fish Death Incident : स्वर्णरेखा नदी में लाखों मछलियों के मरने के बाद सरयू राय ने लिया जायजा

Related Articles

Leave a Comment