Home » Jamshedpur News : गोलमुरी में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Jamshedpur News : गोलमुरी में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। लिखा पढ़ी करने के बाद आरोपी भागीरथ तिवारी को जेल भेज दिया गया है।

by Mujtaba Haider Rizvi
गोलमुरी में युवक घायल चाकू से हमला
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : गोलमुरी में नामदा बस्ती के रहने वाले एक युवक पर चाकू से जान लेवा हमला हुआ था। घटना 12 मार्च की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी भागीरथ तिवारी उर्फ लोटन तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। लिखा पढ़ी करने के बाद आरोपी भागीरथ तिवारी को जेल भेज दिया गया है।

चाचा ने ही किया था युवक पर हमला

बताते हैं कि पुरानी रंजिश के चलते भागीरथ तिवारी ने ऋषि तिवारी नाम के युवक पर जानलेवा हमला किया था। इस हमले में ऋषि तिवारी गंभीर रूप से घायल हुआ था। उसे टीएमएच में भर्ती कराया गया था। यहां उसका इलाज चल रहा है। ऋषि तिवारी के परिजन डेजी तिवारी उर्फ डेजी देवी ने इस मामले में भागीरथ तिवारी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। भागीरथ तिवारी ऋषि तिवारी का चाचा लगता है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद में यह घटना हुई थी।

Read also Jharkhand Ramzan : अलविदा जुमा को मस्जिदों में उमड़े नमाजी, अल्लाह की बारगाह में किया सजदा, जानें किस दिन पड़ेगी ईद

Related Articles

Leave a Comment