Home » Jamshedpur Suicide : महिला को अपने पति के भांजे से हो गया था प्यार, भेद खुला तो फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी

Jamshedpur Suicide : महिला को अपने पति के भांजे से हो गया था प्यार, भेद खुला तो फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी

Jharkhand Hindi News : मामले की तहकीकात में जुटी पुलिस, परिजनों से हो रही पूछताछ

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Suicide
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर में आनंद नगर की रहने वाली एक महिला को अपने पति शशिकांत चौरसिया के भांजे प्रिंस कुमार से प्यार हो गया था। दोनों एक दूसरे से बात करते थे। इसकी जानकारी जब महिला के पति शशिकांत को हुई तो उसने अपने पत्नी से पूछताछ की। पत्नी के मायके वालों को भी इसके बारे में बता दिया। इसके बाद महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताते हैं कि जिस महिला ने फांसी लगाई है, उसका नाम ज्ञान किरण है। उसकी उम्र 32 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। ज्ञान किरण के तीन बच्चे भी हैं।

बताते हैं कि शशिकांत सोमवार को जब अपने बच्चों को ट्यूशन छोड़ने गया था। तभी घर में अकेली मौजूद ज्ञान किरण ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शशिकांत वापस लौटा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था।

किसी तरह दरवाजा तोड़ा गया तो देखा की पत्नी फंदे से लटकी हुई है। घटना की जानकारी शशिकांत के मायके बोकारो में भी दे दी गई। बोकारो से परिजन गोविंदपुर पहुंचे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Read Also- Chakradharpur Railway Division News : रेलवे स्टेशन में दिनदहाड़े मौत का मंजर, 15 मिनट तक झूलता रहा युवक… और खामोश रहा सिस्टम

Related Articles

Leave a Comment