Home » Potka Accident : कोवाली में भाजपा नेता की पत्नी की सड़क दुर्घटना में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Potka Accident : कोवाली में भाजपा नेता की पत्नी की सड़क दुर्घटना में मौत, जांच में जुटी पुलिस

भाजपा के एसटी मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य खेलाराम बेसरा अपनी पत्नी रिंती माहली को मोटरसाइकिल पर बैठा कर कोवाली से अपने गांव लौट रहे थे।

by Mujtaba Haider Rizvi
Road-Accident jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड के कोवाली थाना क्षेत्र में भाजपा नेता की पत्नी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। घटना शनिवार देर रात की है। रविवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना को अंजाम देने वाली टाटा मैजिक को जब्त कर लिया गया है।

बताते हैं कि भाजपा के एसटी मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य खेलाराम बेसरा अपनी पत्नी रिंती माहली को मोटरसाइकिल पर बैठा कर कोवाली से अपने गांव लौट रहे थे।

कोवाली बाजार के पास हरिणा से लौट रही बेकाबू टाटा मैजिक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में रिंती महाली बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साहू ने बताया कि टाटा मैजिक वाहन को जब्त कर लिया गया है। वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम करने के बाद 100 को परिजनों को सौंप दिया गया है।

Read also

Related Articles

Leave a Comment