Home » Jamshedpur Education : डीबीएमएस स्कूल के बाहर हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के बाद कलावा तोड़ने वाली शिक्षिका ने मांगी माफी

Jamshedpur Education : डीबीएमएस स्कूल के बाहर हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के बाद कलावा तोड़ने वाली शिक्षिका ने मांगी माफी

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के कदमा स्थित डीबीएमएस हाई स्कूल में धार्मिक आस्था से जुड़ी एक घटना को लेकर बुधवार को विवाद खड़ा हो गया। कक्षा 8-डी के छात्र आदित्य ओझा सहित कई छात्रों की कलाई पर बंधे कलावा (रक्षासूत्र) को एक शिक्षिका द्वारा जबरन काटे जाने को लेकर बवाल मच गया। आरोप है कि शिक्षिका ने न सिर्फ रक्षासूत्र काटा बल्कि छात्रों को दोबारा न पहनने की चेतावनी भी दी। घटना की जानकारी मिलते ही छात्र आदित्य ओझा के पिता पवन ओझा ने स्कूल प्रबंधन को लिखित शिकायत सौंपी।

शिक्षा सत्याग्रह के अध्यक्ष अंकित आनंद ने इस मामले को धार्मिक स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताया और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, उपायुक्त अनन्य मित्तल और जिला शिक्षा अधीक्षक को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की।

घटना के विरोध में बुधवार शाम सनातन उत्सव समिति, विश्व हिंदू परिषद, हिंदू पीठ और शिक्षा सत्याग्रह से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्कूल के मुख्य गेट के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान अजय गुप्ता, चिंटू सिंह, अरुण सिंह, अंकित आनंद, ललित राव, अमित सिंह, मीरा सिंह और शुभम समेत अन्य लोग उपस्थित थे। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षिका को बर्खास्त करने, स्कूल से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की।हंगामे की स्थिति को देखते हुए कदमा थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। शुरुआत में स्कूल प्रबंधन वार्ता घटना से बचता दिखा, लेकिन बाद में बढ़ते दबाव को देखते हुए पीड़ित परिजनों और संगठन प्रतिनिधियों के बीच बैठक की गई।

इस बैठक में स्कूल की ओर से बी. चंद्रशेखर, प्रिंसिपल गुरप्रीत भामरा और सतीश सिंह मौजूद रहे, वहीं शिक्षिका शगुफ्ता नाज़, छात्र आदित्य ओझा और उसके पिता पवन ओझा भी शामिल हुए। स्कूल प्रबंधन ने घटना पर खेद जताते हुए भविष्य में इस प्रकार की घटना दोबारा न होने का आश्वासन दिया।इधर, सनातन उत्सव समिति के प्रतिनिधियों ने जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष पांडेय से भी मुलाकात की।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए बीईईओ की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है, जो सीसीटीवी फुटेज समेत सभी पक्षों से बातचीत कर रिपोर्ट सौंपेगी। जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर शिक्षा विभाग और पुलिस दोनों ही स्तर पर जांच जारी है।प्रदर्शनकारी संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर शिक्षिका से सार्वजनिक माफीनामा नहीं लिया गया और ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

Read also – Jamshedpur Air Strike: हवाई हमले के बाद CH एरिया में रेस्क्यू अभियान, घायलों को ले जाया गया टीएमएच

Related Articles