Home » Baharagora Ganja Recovery : बहरागोड़ा में नशे के कारोबार का भंडाफोड़, 20 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार | Jharkhand drugs network

Baharagora Ganja Recovery : बहरागोड़ा में नशे के कारोबार का भंडाफोड़, 20 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार | Jharkhand drugs network

Jharkhand Hindi News : इतनी बड़ी मात्रा में गांजे की बरामदगी से पुलिस के साथ-साथ लोग भी हैरान हैं। गांजे का बाजार मूल्य लाखों रुपये बताया जा रहा है

by Rajesh Choubey
Baharagora Ganja Recovery
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

घाटशिला : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के बहरागोड़ा बस स्टैंड पर भारी मात्रा में गांजे की बरामदगी ने आम लोगों के साथ-साथ पुलिस को भी चौंका दिया है। इस मामले में बहरागोड़ा थाने की पुलिस ने शनिवार की रात लगभग 11 बजे गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

मामले को लेकर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने घाटशिला थाना में प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि खड़गपुर की ओर से बस में एक व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा लेकर बहरागोड़ा बस स्टैंड आने वाला है। दंडाधिकारी सह अंचलाधिकारी राजाराम मुंडा के नेतृत्व में छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में बस स्टैंड पर एक व्यक्ति को गांजे से भरे बोरे के साथ देखा गया।

पुलिस को देख भागने की कोशिश रही विफल

बोरा लिए व्यक्ति के पास पुलिस के पहुंचने पर वह घबरा गया और भागने की कोशिश की। पुलिस बल के सदस्यों ने लोगों के सहयोग से उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ करने पर अपना नाम दीपेंद्र सोमानी रेलवे मार्केट गोल बाजार खड़गपुर का रहने वाला बताया।

लाखों रुपये है बरामद गांजे का बाजार मूल्य

इतनी बड़ी मात्रा में गांजे की बरामदगी से सभी हैरान हैं। गांजे का बाजार मूल्य लाखों रुपये बताया जा रहा है। पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से बोरे में रखा 20 किलो 50 ग्राम गांजे के अलावा एक एंड्रॉयड फोन, नगद 540 रुपये भी जब्त किया गया है।
खड़गपुर से लेकर आ रहा था गांजा

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि खड़गपुर के दिवाकर दुबे से लेकर बहरागोड़ा बस स्टैंड में घाटशिला के सुनील नामक व्यक्ति को गांजा देने जा रहा थार। इस संबंध में बहरागोड़ा थाना कांड संख्या 77/25 धारा (b)ii(c) NDPSA Act दर्ज किया गया है।

छापामारी दल में ये रहे शामिल

छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुजूर पुलिस अवर निरीक्षक थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा, एसआई राहुल कुमार, सोमराज उरांव, सुकांत झा सहित अन्य जवान शामिल थे। पुलिस अभी इस अवैध धंधे के नेटवर्क को तोड़ने की योजना पर काम कर रही है।

Read Also- RANCHI BREAKING NEWS : बुढ़मू में गला रेतकर एक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles