Home » RANCHI POLITICAL NEWS: कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने बोला हमला, प्रधानमंत्री का रोजगार मेला युवाओं के साथ छलावा

RANCHI POLITICAL NEWS: कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने बोला हमला, प्रधानमंत्री का रोजगार मेला युवाओं के साथ छलावा

by Vivek Sharma
कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI (JHARKHAND): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोजगार मेला पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी सह महासचिव राकेश सिन्हा ने कड़ा हमला बोला है। उन्होंने इसे युवाओं के साथ छलावा करार देते हुए कहा कि केंद्र सरकार रोजगार देने के बजाय जनता का ध्यान भटकाने में लगी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन 11 वर्षों में केवल 16 रोजगार मेलों का आयोजन कर 20 लाख रोजगार भी नहीं दे पाई। उन्होंने सवाल किया कि इस गति से देश के करोड़ों बेरोजगार युवाओं को कब रोजगार मिलेगा?

देश में बेरोजगारी की स्थिति गंभीर

उन्होंने आरोप लगाया कि देश में बेरोजगारी की स्थिति गंभीर है। युवा विदेश जाने को मजबूर हैं, क्योंकि देश में काम के अवसर नहीं हैं। उन्होंने बताया कि देश में 42.06 प्रतिशत स्नातक रोजगार के लिए योग्य हैं, लेकिन 57.04 प्रतिशत को अब तक कोई रोजगार नहीं मिला है। 83 प्रतिशत युवा अब भी बेरोजगार हैं और आत्महत्या जैसे कदम उठा रहे हैं। राकेश सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह रोजगार मेला युवाओं के जले पर नमक छिड़कने जैसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विपक्ष में रहते हुए भी झारखंड में करीब 10 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए, जबकि प्रधानमंत्री अब भी रोजगार किस्तों में देकर प्रचार में लगे हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार को आंकड़ों और प्रचार की बजाय युवाओं को ठोस रोजगार मुहैया कराने की दिशा में ईमानदारी से काम करना चाहिए।

READ ALSO: RANCHI UNIVERSITY: आरयू के स्थापना दिवस पर बोले कुलपति, रिसर्च और इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार देनी होगी शिक्षा

Related Articles