Home » East Singhbhum Crime: चाकुलिया में बरकोला रेलवे फाटक के पास रिकवरी एजेंट से 35000 रुपये की लूट

East Singhbhum Crime: चाकुलिया में बरकोला रेलवे फाटक के पास रिकवरी एजेंट से 35000 रुपये की लूट

चाकुलिया थाना पुलिस ने बताया कि सुमित मंडल जादूगोड़ा के इचड़ा रोड का रहने वाला है। वह रिकवरी एजेंट है और लोगों से तगादा वसूल कर घर लौट रहा था।

by Mujtaba Haider Rizvi
east singhbhum loot
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण इलाकों में भी आपराधिक आर्थिक घटनाएं बढ़ने लगी हैं। चाकुलिया में एक रिकवरी एजेंट के साथ लूट की घटना हुई है। रिकवरी एजेंट सुमित मंडल लोगों से तगादा वसूल कर लौट रहा था। तभी बरकोला रेलवे फाटक के पास बाइक सवार बदमाश ने पिस्तौल दिखाकर 35000 रुपए लूट लिए।

सुमित मंडल ने इस मामले में चाकुलिया थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। घटना शुक्रवार को 11:15 बजे की है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद शनिवार को पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।

चाकुलिया थाना पुलिस ने बताया कि सुमित मंडल जादूगोड़ा के इचड़ा रोड का रहने वाला है। वह रिकवरी एजेंट है और लोगों से तगादा वसूल कर घर लौट रहा था। तभी यह घटना घटी। माना जा रहा है कि बदमाश उसका पीछा कर रहे थे और सुनसान जगह मौका पाकर पिस्तौल दिखाकर उसके पास रखे 35 हजार रुपए लूट लिए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Read also Ranchi Crime : कारोबारी के घर में घुस चाकू से हमला, CMPDI के पूर्व जीएम व कारोबारी ने मिलकर हमलावरों को खदेड़ा

Related Articles

Leave a Comment