Home » Jamshedpur Knife Crime: टेल्को में नशेड़ियों के बीच खूनी संघर्ष में तीन घायल; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur Knife Crime: टेल्को में नशेड़ियों के बीच खूनी संघर्ष में तीन घायल; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

आदित्यपुर में उधार नहीं देने पर ग्राहक ने दुकानदार को चाकू मार कर किया घायल

by Mujtaba Haider Rizvi
जमशेदपुर खूनी संघर्ष
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित घोड़ाबांधा मोड़ पर शुक्रवार देर रात नशे की हालत में हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें धारदार हथियार और लोहे की पाइप से हमला किए जाने का आरोप है। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, झगड़े में विष्णु सिंह सरदार और राहुल सरदार गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान विवाद को शांत कराने पहुंचीं विष्णु सिंह सरदार की पत्नी पर भी आरोपितों ने हमला कर दिया। उनके सिर और शरीर पर लोहे की पाइप से वार किया गया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में तीनों का उपचार जारी है और चिकित्सकों की निगरानी में उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित नीग्रो को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घटना में शामिल अन्य आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमले के कारणों के साथ-साथ सभी आरोपितों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।

आदित्यपुर टू में 200 रुपये नहीं देने पर चाकू से हमला

आदित्यपुर टू के रोड नंबर नौ में एक दुकान पर मुकेश नामक युवक सिगरेट पीने आया। उसने दुकानदार बबन कुमार से सिगरेट लेकर पी। इसके बाद बोला कि 200 रुपये दो और शराब पीना है। दुकानदार के मना करने पर युवक ने चाकू निकाल कर उस पर हमला कर दिया। दुकानदार के सिर पर चाकू लगा है। घटना के फौरन बाद युवक के घर से कुछ महिलाएं और युवक भी आ गए। घायल दुकादार के परिजन आए तो उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read also Jamshedpur News: जुगसलाई में फायर ब्रिगेड स्टेशन की मांग फिर तेज, वार्ड पार्षद ने उपायुक्त को भेजा तीसरा रिमाइंडर

Related Articles