Home » Jharkhand News: घर से ट्यूशन पढ़ाने निकली थी, कोडरमा रेलवे ट्रैक पर मिला औरंगाबाद की शिक्षिका का शव

Jharkhand News: घर से ट्यूशन पढ़ाने निकली थी, कोडरमा रेलवे ट्रैक पर मिला औरंगाबाद की शिक्षिका का शव

by Kanchan Kumar
Koderma Railway Track Woman Found Dead
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

कोडरमा : बिहार के औरंगाबाद जिले के मनहार की रहने वाली 22 साल की नेहा शुक्रवार की शाम घर से ट्यूशन पढ़ाने के लिए निकली थी। शनिवार को उसका शव कोडरमा में रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ। उसका शव धनबाद-गया रेल खंड के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत टीनवाटांड के पास मिला। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह कोडरमा रेलवे स्टेशन के ट्रैकमैन धनबाद-गया रेल खंड की अप तथा डाउन लाइन का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान अपलाइन के पोल संख्या 394/27 के पास एक महिला का शव पड़ा मिला। ट्रैकमैन ने तत्काल इसकी सूचना कोडरमा आरपीएफ को दी। जिसके बाद जवान मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

घटनास्थल से बरामद एक बैग में रखे आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के आधार पर मृतका की पहचान नेहा कुमारी के रूप में हुई। उसके पिता का नाम संजय कुमार सिन्हा के रूप में हुई है। बैग से बरामद पेपर से पता चला कि वह पेशे से शिक्षिका थी। वह शुक्रवार शाम से लापता थी।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

बैग में मिले विद्यालय के बच्चों की मार्कशीट

बैग से औरंगाबाद जिले के दाउदनगर स्थित एक विद्यालय के बच्चों की मार्कशीट, नेहा के कॉलेज के सर्टिफिकेट और अन्य महत्वपूर्ण कागजात भी मिले हैं। आरपीएफ ने प्रारंभिक जांच में आशंका जताई है कि नेहा जिस ट्रेन से यात्रा कर रही थी, संभवतः उसी से गिरने के कारण उसकी मौत हुई है। हालांकि, मामले की जांच जारी है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पड़ताल की जा रही है। घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दे दी गई है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

कॉल व मैसेज का जवाब नहीं मिलने पर दर्ज कराया सनहा

मृतका की बहन लवली सिन्हा ने बताया कि वह और नेहा दाउदनगर स्थित डिवाइन स्ट्रीम मिशन स्कूल में साथ पढ़ाती थीं। शुक्रवार को नेहा स्कूल से पढ़ाने के बाद बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के लिए निकली थी। लवली के अनुसार, नेहा रोज शाम 5 बजे तक ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट आती थी, लेकिन उस दिन देर शाम तक वह वापस नहीं आई। परिजनों ने उसे कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बाद में मैसेज करने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। रात करीब 8 बजे जब दोबारा कॉल किया गया तो मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

इसके बाद परिजनों ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी का सन्हा दर्ज कराया था। इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Read Also : Koderma News : सोशल मीडिया से बढ़ीं नजदीकियां, शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, कोडरमा से युवक गिरफ्तार

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles