Home » Chaibasa News : रोटरी क्लब का निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में संत जेवियर्स हाई स्कूल के 300 बच्चों की हुई जांच

Chaibasa News : रोटरी क्लब का निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में संत जेवियर्स हाई स्कूल के 300 बच्चों की हुई जांच

शिविर में संजीव नेत्रालय चाईबासा के विशेषज्ञ डॉक्टरों और तकनीकी टीम ने आधुनिक उपकरणों से विद्यार्थियों की आंखों की विस्तृत जांच की और जरूरी परामर्श दिए। जिन बच्चों में आंखों की समस्या पाई गई, उन्हें प्रायोजक की ओर से दवा और चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा की ओर से प्रत्येक माह आयोजित होने वाले मासिक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के तहत आज लुपुंगुटू स्थित सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर में करीब 300 विद्यार्थियों की आंखों की जांच की गई।

यह शिविर स्वर्गीय रोटेरियन एन. के. ठक्कर की पुण्य स्मृति में रोटेरियन हीना ठक्कर द्वारा प्रायोजित किया गया था। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा के अध्यक्ष रोटेरियन अमित पोद्दार ने कहा कि क्लब का उद्देश्य सिर्फ सेवा कार्यक्रम करना नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग तक नियमित रूप से स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि बच्चों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समय पर पता चल सके और उन्हें उचित उपचार मिल सके, इसके लिए क्लब द्वारा हर माह विभिन्न विद्यालयों में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाते हैं। रोटरी क्लब आगे भी इसी तरह समाज हित में कार्य करता रहेगा।

क्लब के सचिव रोटेरियन सौरव प्रसाद ने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य ही देश का भविष्य है। नियमित जांच से कई बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सकता है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, संजीव नेत्रालय की टीम और सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया।

शिविर में संजीव नेत्रालय, चाईबासा के विशेषज्ञ डॉक्टरों और तकनीकी टीम ने आधुनिक उपकरणों से विद्यार्थियों की आंखों की विस्तृत जांच की और जरूरी परामर्श दिया। जिन बच्चों में आंखों की समस्या पाई गई, उन्हें प्रायोजक की ओर से दवा और चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा।

विद्यालय प्रबंधन ने रोटरी क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि क्लब पिछले कई वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। हर माह लगने वाले ये स्वास्थ्य शिविर विद्यार्थियों के लिए काफी लाभदायक साबित हो रहे हैं। विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी ऐसे शिविर जारी रखने की अपेक्षा जताई।

इस मौके पर रोटरी क्लब की ओर से अध्यक्ष अमित पोद्दार, सचिव सौरव प्रसाद, महेश खत्री, रमेश चंद्र दत्तानी, सुशील मूंधड़ा, दीपक गुप्ता, नवजीत सिंह, विनय लोधा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

वहीं विद्यालय की ओर से फादर किशोर लुगुन, विजय पात्रा, आशीष झा, शंकर लाल खंडैत, बिनिता अंजारिया, टिमोथी दास, अभिराम दास, कॉर्नेलियस सोरेन्ग, विजय कुजूर, पुष्पिका और बिमल सहित अन्य शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित थे। विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने रोटरी क्लब की इस जनसेवा पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे मासिक शिविर समाज के लिए बेहद उपयोगी हैं।

Read Also Chaibasa News : डीपीएस चक्रधरपुर में ‘आत्मविश्वास’ विषय पर आशुभाषण प्रतियोगिता आयोजित, सोनाक्षी प्रथम

Related Articles

Leave a Comment