Home » Jamshedpur News : अब घटनास्थल पर घायलों का प्राथमिक उपचार करेगी जमशेदपुर पुलिस, मिली लाइफ सपोर्ट सिस्टम की ट्रेनिंग

Jamshedpur News : अब घटनास्थल पर घायलों का प्राथमिक उपचार करेगी जमशेदपुर पुलिस, मिली लाइफ सपोर्ट सिस्टम की ट्रेनिंग

सभी पीसीआर वाहन में रखे जाएंगे फर्स्ट एड बाक्स, चल रही है तैयारी, बरसात में गश्त में नहीं हो ढिलाई, टाइगर मोबाइल, टैंगो व ट्रैफिक के जवानों को एसएसपी ने बांटे रेन कोट

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur rain coat distribution
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : अब जमशेदपुर पुलिस घटनास्थल पर घायलों का प्राथमिक उपचार करते हुए नजर आएगी। इसके लिए पुलिस कर्मियों को प्राथमिक उपचार करने और लाइफ सपोर्ट सिस्टम की ट्रेनिंग दी गई है। अब तक पुलिस के 200 से अधिक जवानों को लाइफ सपोर्ट सिस्टम से अगवत कराया गया है। इन्हें प्राथमिक उपचार करने का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। पीसीआर वाहन में फर्स्ट एड बाक्स रखे जाएंगे।

एसएसपी ने बताया कि यहां कई पुलिस जवानों को बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि पुलिस के जवान फील्ड में रहते हैं। अगर किसी को जरूरत हो तो वह उसे लाइफ सपोर्ट दे सकते हैं। ऐसे लोगों की जान बचाई जा सकती है। गौरतलब है कि एक निजी अस्पताल ने टाइगर मोबाइट और टैंगो जवानों को फर्स्ट एड बाक्स देने की बात कही है। इस बाक्स में प्राथमिक उपचार से जुड़ी चीजें उपलब्ध रहेंगी। ताकि, अगर कहीं सड़क हादसा हो जाए तो पुलिस के जवान प्राथमिक उपचार कर सकें। फर्स्ट एड बाक्स पीसीआर वाहन में रखे जाएंगे। ताकि घटनास्थल पर पीसीआर वाहन के पहुंचने पर घायल का प्राथमिक इलाज किया जा सके।

200 से अधिक जवानों को मिला रेन कोट

जमशेदपुर में बरसात में भी पुलिस कर्मी गश्त करें और ट्रैफिक पुलिस के जवान सड़कों पर रह कर यातायात को सुगम बनाएं, इसके लिए एसएसपी ने एक बड़ा कदम उठाया है। 200 से अधिक जवानों को रेन कोट दिया गया है। एसएसपी ने शनिवार को साकची स्थित सीसीआर में पुलिस के जवानों को रेन कोट का वितरण किया। टाइगर मोबाइल और टैंगो जवानों के अलावा, ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को रेन कोट दिया गया है।
रेन कोट लेने के लिए पुलिस कर्मी सीसीआर परिसर में पहुंचे हुए थे। यहां एसएसपी एहतेशाम वकारिब पहुंचे। उन्होंने टाइगर मोबाइल व टैंगो के जवानों और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को संबोधित किया। एसएसपी ने सभी जवानों को लगातार गश्त करने के निर्देश दिए हैं।

Read also Jamshedpur Crime: परसुडीह में सब्जी विक्रेता से हथियार के बल पर लूट, मोबाइल, चेन और नकदी लेकर फरार हुए तीन बदमाश

Related Articles

Leave a Comment