Jamshedpur : मैक्सिजोन टच कंपनी (Jamshedpur Maxizone Touch Scam) ने जमशेदपुर में कई करोड़ रुपए का घोटाला किया गया है। लोगों के पैसे जमा करा लिए गए थे लेकिन अभी तक पैसों की वापसी नहीं हुई है। इस मामले में मैक्सिजोन टच प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक चंद्रभूषण सिंह और उनकी पत्नी निदेशक प्रियंका सिंह दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वह अभी जेल में हैं। इस मामले में है साकची थाने में एक नई एफआईआर दर्ज हुई है। यह FIR बर्मामाइंस के ईस्ट प्लांट बस्ती पंजाबी लाइन के रहने वाले जसपाल सिंह ने दर्ज कराई है।
मामले में उन्होंने मैक्सिजोन टच प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक चंद्रभूषण सिंह और प्रियंका सिंह के अलावा फिल्म एक्टर मुंबई के जुहू के रहने वाले गोविंदा, शक्ति कपूर, अंधेरी वेस्ट के रहने वाले रजा मुराद और बांद्रा के रहने वाले चंकी पांडे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके अलावा, भोजपुरी गायक नई दिल्ली के रहने वाले मनोज तिवारी को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है। साथ ही परसूडीह के मैक्सीजोन टच प्राइवेट लिमिटेड (Jamshedpur Maxizone Touch Scam) के जमशेदपुर हेड सूर्य नारायण पात्रो को भी आरोपी बनाया गया है।

