79
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड के टेबो गांव में मूसलाधार बारिश के बीच वज्रपात से तीन पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, टेबो निवासी राम तांती के पशु जहां बंधे थे, वहीं सोमवार रात को भीषण गर्जना के साथ बिजली गिरी।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचा पशुपालक
घटना की खबर मिलते ही पशुपालक वहां पहुंचा, तो तीनों मवेशियों को मृत अवस्था में पाया। पीड़ित पशुपालक राम तांती ने बताया कि इन पशुओं के जरिए ही उनके परिवार का जीविकोपार्जन चलता था। इस घटना से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार से इस प्राकृतिक आपदा के एवज में उचित सरकारी मुआवजे की मांग की है, ताकि वे दोबारा अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें। स्थानीय ग्रामीणों ने भी प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द क्षति का आकलन कर पीड़ित को सहायता प्रदान की जाए।

