Home » Jamshedpur News : सीतारामडेरा की उरांव बस्ती में एक व्यक्ति के गले से छीन ली सोने की चेन, विरोध करने पर किया जानलेवा हमला

Jamshedpur News : सीतारामडेरा की उरांव बस्ती में एक व्यक्ति के गले से छीन ली सोने की चेन, विरोध करने पर किया जानलेवा हमला

आरोपी की तलाश में पुलिस कर रही ताबड़तोड़ छापेमारी, गुंडई पर कसी जाएगी लगाम

by Mujtaba Haider Rizvi
sitaramdera crime
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में सीतारामडेरा थाना क्षेत्र की उरांव बस्ती में बदमाशों ने एक व्यक्ति अभिषेक चौधरी के गले से सोने की चेन छीन ली है। अभिषेक का कहना है कि चेन छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में अभिषेक चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने अभिषेक चौधरी के आवेदन पर सीतारामडेरा के रहने वाले बादल मिंज और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद शनिवार को पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

आरोपी की तलाश कर रही पुलिस

घटना शुक्रवार की शाम तकरीबन साढ़े चार बजे की बताई जा रही है। अभिषेक ने पुलिस को बताया कि वह किसी काम से उरांव बस्ती गए थे। यहीं बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बादल मिंज को पहचान लिया। बादल मिंज के साथ एक और युवक इस घटना में शामिल थे। अभिषेक उसे नहीं पहचान पाए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस बादल मिंज की तलाश कर रही है।

आपसी रंजिश का मामला बता रही पुलिस

बादल मिंज के पकड़े जाने के बाद वह बताएंगे कि दूसरा बदमाश कौन था। अभिषेक ने बताया कि यह पूरी घटना उरांव बस्ती में गणेश मंदिर के पास हुई है। चेन छिनतई का विरोध करने पर बदमशों ने अभिषेक मिंज पर जानलेवा हमला किया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीतारामडेरा थाना पुलिस का कहना है कि यह आपसी रंजिश का मामला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Read also Jamshedpur Crime : साकची बाजार में गुंडागर्दी करने वाला दबोचा गया, पुलिस ने कमर में रस्सी बांधकर बाजार में घुमाया,  सभी से मंगवाई माफी

Related Articles

Leave a Comment