Home » Koderma Road accident : ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम

Koderma Road accident : ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा : कोडरमा थाना क्षेत्र स्थित राजेंद्र चौक के पास मंगलवार की सुबह एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान 60 वर्षीय सेवानिवृत्त रेलकर्मी दुर्गा उर्फ दुर्गी पासवान के रूप में हुई, जबकि घायल युवक की पहचान 16 वर्षीय रतन कुमार पांडेय के रूप में की गई।

घटना के अनुसार, दोनों लोग पूजा के लिए बाइक से कोडरमा जा रहे थे। राजेंद्र चौक के समीप एक ट्रक (बीआर 01जीबी 3100) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दुर्गी पासवान की मौके पर ही मौत हो गई और रतन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 एंबुलेंस सेवा द्वारा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और शव को राजेंद्र चौक के पास रखकर कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर कोडरमा सीओ हलदर प्रसाद सेठी और थाना प्रभारी अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मृतक के परिवार को सरकारी लाभ दिया जाएगा और कुछ राशि भी प्रदान की जाएगी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेजा गया। करीब तीन घंटे बाद सड़क जाम को समाप्त किया गया।

Read also Baloch Militants : बलूच उग्रवादियों ने 32 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया


Related Articles