Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 36 लीटर से अधिक वाइन के साथ एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

Jamshedpur News : जमशेदपुर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 36 लीटर से अधिक वाइन के साथ एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

Jamshedpur News :बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गाढ़ाबासा रोड स्थित एक संवेदनशील इलाके में छापेमारी कर अभियुक्त राज कुमार सिंह के घर से करीब 15.960 लीटर अवैध विदेशी शराब और लगभग 10 लीटर चुलाई शराब जब्त की गई।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Illegal Liquor Seizure
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मदिरा की अवैध बिक्री पर नियंत्रण के लिए उत्पाद विभाग ने जमशेदपुर में सख्त कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी की। यह अभियान सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर चलाया गया।

बताते हैं कि पोटका थाना क्षेत्र के लोवाडीह गांव में अभियुक्त गणेश पात्रो के घर और उसके सामने संचालित किराना दुकान में छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांड की करीब 10.260 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। हालांकि, छापेमारी स्थल के पास मार्ग अवरुद्ध होने के कारण अभियुक्त मौके से फरार होने में सफल रहा।

वहीं, बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गाढ़ाबासा रोड स्थित एक संवेदनशील इलाके में छापेमारी कर अभियुक्त राज कुमार सिंह के घर से करीब 15.960 लीटर अवैध विदेशी शराब और लगभग 10 लीटर चुलाई शराब जब्त की गई। छापेमारी दल की सतर्कता के कारण आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

उत्पाद विभाग ने दोनों मामलों में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Read Also: Jamshedpur Education News : स्कूल में चल रही थी 11 वीं की प्रवेश परीक्षा, पहुंचे विधायक, लगाई क्लास, वार्डेन पर कार्रवाई की अनुशंसा

Related Articles

Leave a Comment