Home » Jamshedpur Encroachment Removal : जमशेदपुर में रेलवे का अतिक्रमण हटाओ अभियान, दो गोदाम और एक मकान ध्वस्त

Jamshedpur Encroachment Removal : जमशेदपुर में रेलवे का अतिक्रमण हटाओ अभियान, दो गोदाम और एक मकान ध्वस्त

Jamshedpur Encroachment Removal : कार्रवाई शुरू होते ही लंबे समय से रेलवे की जमीन पर रह रहे लोगों ने विरोध जताया, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Encroachment Removal Drive by Railway
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम के बर्मामाइंस स्थित लकड़ी टाल क्षेत्र में मंगलवार को रेलवे प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए बड़ा अभियान चलाया। रेलवे की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान में रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग, रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जिला प्रशासन की टीम संयुक्त रूप से शामिल रही। मौके पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी की तैनाती की गई थी, जबकि बर्मामाइंस थाना की पुलिस भी मौजूद रही।

अभियान की शुरुआत निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे देरी से हुई। बताया गया कि सुरक्षा बल के जवान समय पर नहीं पहुंच सके, जिसके कारण कार्रवाई शुरू करने में विलंब हुआ। हालांकि बाद में प्रशासन ने पूरी तैयारी के साथ अभियान शुरू किया और क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया गया।

कार्रवाई शुरू होते ही लंबे समय से रेलवे की जमीन पर रह रहे लोगों ने विरोध जताया, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थानीय लोगों ने अचानक शुरू हुई कार्रवाई पर नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों को समझाते हुए बताया कि यहां रेलवे की प्रस्तावित विकास परियोजनाओं के लिए जमीन खाली कराना जरूरी है। समझाइश के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो गई।

कुछ लोगों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की बात कही, लेकिन अधिकारियों ने साफ किया कि रेलवे भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके बाद प्रशासन ने सख्ती के साथ अभियान जारी रखा।

कार्रवाई के दौरान दो गोदाम और एक पक्का मकान ध्वस्त किया गया, जबकि कई अस्थायी ढांचों को भी हटाया गया। पहले से चिन्हित स्थानों पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिन क्षेत्रों में अतिक्रमण की शिकायत मिलेगी, वहां इसी तरह कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे स्वेच्छा से अवैध कब्जा हटाकर प्रशासन का सहयोग करें, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Read Also: Kolhan University: कोल्हन विश्वविद्यालय की परीक्षा में भारी गड़बड़ी, छात्रों में आक्रोश

Related Articles

Leave a Comment