Home » Jamshedpur Murder: लोको पायलट हत्याकांड में बागबेड़ा के जमीन कारोबारी व उसके दो बेटे नामजद, जल्द होगा पर्दाफाश

Jamshedpur Murder: लोको पायलट हत्याकांड में बागबेड़ा के जमीन कारोबारी व उसके दो बेटे नामजद, जल्द होगा पर्दाफाश

नामजद आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही पुलिस, शूटरों की भी तलाश

by Mujtaba Haider Rizvi
जमशेदपुर में लोको पायलट मर्डर केस
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर में संयुक्त चालक एवं परिचालक लॉबी के सामने सोमवार की रात लोको पायलट गितेंदु कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्राथमिकी मृतक गितेंदु कुमार गौरव की पत्नी रीना रानी के आवेदन पर दर्ज की गई है। रीना रानी आदित्यपुर के कुलुरटांगा में एकलव्य सिटी की रहने वाली हैं। वह मूल रूप से बिहार के मुंगेर जिला के टेटिया थाना क्षेत्र के खरुई गांव की है।

उन्होंने पुलिस को बताया है कि उनके पति लोको पायलट गितेंदु कुमार की हत्या बागबेड़ा के बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 5 क्वार्टर नंबर 171 के रहने वाले राजकिशोर सिंह और उनके बेटों अविनाश सिंह और अविनाश सिंह के बड़े भाई ने की है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हत्या की यह घटना सोमवार की रात 12:30 से लेकर 1:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। बाइक सवार बदमाशों ने जितेंद्र कुमार की तब हत्या कर दी थी। जब वह अपनी मालगाड़ी रेलवे स्टेशन पर लगाकर संयुक्त चालक एवं परिचालक लॉबी की तरफ जा रहे थे।

बताते हैं कि किसी ने उनकी सटीक मुखबिरी की थी। मालगाड़ी आने से पहले ही हत्यारे रेलवे स्टेशन के आसपास घूम रहे थे और गितेंदु कुमार का इंतजार कर रहे थे। बताते हैं कि गितेंदु ने राज किशोर के साथ मिलकर जमीन का धंधा शुरू किया था। हरहरगुट्टू में पेट्रोल पंप के पास 72 लाख रुपए में एक जमीन खरीदी थी। सूत्र बताते हैं कि इस मामले में राज किशोर से रुपयों के लेनदेन में उनकी अनबन हो गई थी। 35 लाख रुपए का मामला फंस रहा था। गितेंदु को शक था कि राजकिशोर ने उनका 35 लाख रुपया रख लिया है। इसी को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था।

तेजी से चल रही है मामले की तहकीकात

इस मामले में पुलिस की तहकीकात जारी है। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। राजकिशोर सिंह, अविनाश सिंह और अविनाश सिंह के भाई पर हत्या का शक गहरा गया है। पुलिस को कुछ ठोस जानकारी मिली है। यह हत्या भाड़े के बदमाशों से कराई गई है। पुलिस हत्यारों तक पहुंचने की पूरी कोशिश में लगी है। नामजद आरोपियों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। बागबेड़ा और शहर के विभिन्न ठिकानों पर दबिश चल रही है।
पुलिस गितेंदु के मोबाइल फोन के अलावा अन्य संदिग्ध लोगों के मोबाइल फोन भी खंगाल रही है। कब किसने किससे बात की। कितनी देर बात हुई। हत्या से पहले गितेंदु ने किस किस से बात की। इसका पता लगाया जा रहा है। मृतक की पत्नी रीना ने पुलिस को बताया है की कई दिनों से गितेंदु का फोन पर किसी से झगड़ा चल रहा था। पुलिस उस शख्स का पता लगाने में जुटी है, जिससे गितेंदु का झगड़ा चल रहा था। डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) तौकीर आलम ने बताया कि जल्द ही पुलिस इस घटना का खुलासा कर देगी।

Read also Jamshedpur News: मोहरदा में पीएम आवास योजना का सरयू राय ने किया निरीक्षण, जानें क्यों भड़के सरयू; जुडको के खिलाफ जांच के लिए CAG को लिखेंगे

Related Articles