Home » RANCHI NEWS: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद दफनाया, कब्र से निकाला गया शव

RANCHI NEWS: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद दफनाया, कब्र से निकाला गया शव

महिला की गोद ली हुई बेटी पर ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मनीटोला इलाके की 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत अब नया खुलासा हुआ है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस मामले में महिला की गोद ली हुई बेटी पर ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार महिला ने वर्षों पहले एक बच्ची को गोद लिया था और उसे अपनी संतान की तरह पाला-पोसा। हाल ही में महिला की मौत के बाद परिजनों को इसे स्वाभाविक मौत बताया गया और शव को डोरंडा कब्रिस्तान में दफना दिया गया। हालांकि अंतिम संस्कार से पहले कुछ स्थानीय महिलाओं ने शव पर चोट के निशान देखे थे, जिससे संदेह जरूर हुआ लेकिन उस समय मामला आगे नहीं बढ़ा।

मामले ने उस समय तूल पकड़ा जब परिवार के कुछ सदस्यों को लड़की की गतिविधियों और बातचीत पर शक हुआ। इसके बाद डोरंडा थाना में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने कथित रूप से हत्या की बात स्वीकार कर ली। घटना की गंभीरता को देखते हुए मैजिस्ट्रेट की निगरानी में कब्र से शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Comment