Home » Jamshedpur No Entry : जन्माष्टमी को लेकर कल जमशेदपुर में रहेगी नो एंट्री, शहर में नहीं प्रवेश कर पाएंगे भारी वाहन

Jamshedpur No Entry : जन्माष्टमी को लेकर कल जमशेदपुर में रहेगी नो एंट्री, शहर में नहीं प्रवेश कर पाएंगे भारी वाहन

इस दौरान भारी और व्यावसायिक वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। इस दौरान यात्री बसों को छूट रहेगी।

by Mujtaba Haider Rizvi
जमशेदपुर में नो एंट्री
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। पर्व मनाने के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आए, इसे लेकर जिला प्रशासन ने शुक्रवार 4 सितंबर को जमशेदपुर में नो एंट्री लगा दी है।

इस दौरान भारी और व्यावसायिक वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। इस दौरान यात्री बसों को छूट रहेगी। इसके अलावा, इमरजेंसी सेवा में लगे वाहन भी आवागमन कर सकेंगे।

नो एंट्री के संबंध में गुरुवार को डीसी राजीव रंजन, एसएसपी एहतेशाम वकारिब और डीएसपी ट्रैफिक ने संयुक्त आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के अनुसार 4 सितंबर शुक्रवार को सुबह 4:00 से रात 2:00 बजे तक शहर में भारी वाहनों के लिए नो एंट्री रहेगी।

Read also Jamshedpur News : जयराम महतो के समर्थन में उतरे जमशेदपुर के पूर्व सांसद, बोले- एक विधायक के पीछे पूरी पुलिस पड़ना लोकतंत्र के लिए खतरा

Related Articles

Leave a Comment