Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 53 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला

Jamshedpur News : जमशेदपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 53 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला

Jamshedpur News : तबादला सूची के अनुसार कदमा थाना प्रभारी प्रवेश चंद्र सिन्हा को अंचल निरीक्षक जादूगोड़ा बनाया गया है, जबकि दिलीप कुमार यादव को अंचल निरीक्षक जादूगोड़ा से कदमा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले के कुल 53 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कई थाना प्रभारियों, सहायक अवर निरीक्षकों और अन्य पुलिस पदाधिकारियों को उनके वर्तमान पद से हटाकर जिले के विभिन्न थानों और इकाइयों में नई जिम्मेदारी दी गई है।

पुलिस प्रशासन की ओर से सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे जल्द से जल्द अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें और अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करें।

तबादला सूची के अनुसार कदमा थाना प्रभारी प्रवेश चंद्र सिन्हा को अंचल निरीक्षक जादूगोड़ा बनाया गया है, जबकि दिलीप कुमार यादव को अंचल निरीक्षक जादूगोड़ा से कदमा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। चाकुलिया थाना प्रभारी संतोष कुमार को जुगसलाई थाना भेजा गया है, वहीं सीतारामडेरा थाना में पदस्थापित राजेश कुमार को चाकुलिया थाना प्रभारी बनाया गया है।

इसी तरह पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत को परसुडीह थाना भेजा गया है, जबकि ओलिडीह ओपी में पदस्थापित विष्णु चरण भोक्ता को पटमदा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान को कदमा थाना स्थानांतरित किया गया है, जबकि जुगसलाई थाना में पदस्थापित मुकेश कुमार साव को कोवाली थाना प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा बिष्टुपुर थाना से रामप्रवेश कुमार राय को बहरागोड़ा थाना भेजा गया है। वहीं पुलिस केंद्र गोलमुरी में पदस्थापित कई पुलिस पदाधिकारियों को जिले के अलग-अलग थानों में तैनाती दी गई है।

इस फेरबदल के तहत यातायात थाना साकची, जुगसलाई, गोलमुरी और मानगो समेत कई इकाइयों में भी व्यापक स्तर पर बदलाव किए गए हैं। कई सहायक अवर निरीक्षकों को पुलिस केंद्र गोलमुरी में प्रतिनियुक्त किया गया है, जबकि कुछ को विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

पुलिस प्रशासन की ओर से जारी आदेश में परिचारी प्रवर-प्रथम, पुलिस केंद्र गोलमुरी को निर्देश दिया गया है कि वे इस आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित कराएं।

Read Also: Jamshedpur Education: 16 से भरा जाएगा यूजी छठवें सेमेस्टर की परीक्षा के लिए फाॅर्म

Related Articles

Leave a Comment