Home » Jamshedpur Rail News : टाटानगर आदित्यपुर रेल लाइन पर 12 कोर केबल क्षतिग्रस्त, टाटा यार्ड में सिग्नल सिस्टम ठप होने से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

Jamshedpur Rail News : टाटानगर आदित्यपुर रेल लाइन पर 12 कोर केबल क्षतिग्रस्त, टाटा यार्ड में सिग्नल सिस्टम ठप होने से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Rail News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टाटा-आदित्यपुर रेलखंड में रविवार देर रात शरारती तत्वों ने रेलवे सिग्नल व्यवस्था को निशाना बनाते हुए बड़ी तोड़फोड़ की। पुराने एजी-19 गुमटी के पास किलोमीटर संख्या 251/3–5 के बीच (1×12) कोर केबल काटकर क्षतिग्रस्त कर दी गई, जिससे टाटा यार्ड की सिग्नल प्रणाली प्रभावित हो गई।

केबल कटने की वजह से डाउन लाइन में टीसी संख्या 335टी और 336टी, जबकि अप लाइन में 99टी फेल हो गया। इससे रेल परिचालन में दिक्कतें उत्पन्न हुईं। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित सेक्शन में ट्रेनों का परिचालन नियंत्रित गति से कराया जा रहा है। तकनीकी टीम यह भी जांच कर रही है कि कहीं अन्य केबल या उपकरण को नुकसान तो नहीं पहुंचाया गया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला जानबूझकर की गई तोड़फोड़ का प्रतीत हो रहा है।

रेल प्रशासन ने कहा है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं यात्रियों को हो रही असुविधा कम करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर परिचालन को सामान्य रखने के प्रयास जारी हैं।

Read Also- Medininagar Fraud Case : मेदिनीनगर में महिला पर्यवेक्षिका 52 कदम चलने के बाद पीछे मुड़ी तो हो चुकी थी ठगी का शिकार, जेवरात व नकद हो गए पार, FIR दर्ज

Related Articles