Home » Jamshedpur Shooting Sports : जमशेदपुर में पूर्वी भारत के 33 प्रशिक्षक सीखेंगे शूटिंग कोचिंग की बारीकियां, आ रहे हैं राष्ट्रीय स्तर के कोच

Jamshedpur Shooting Sports : जमशेदपुर में पूर्वी भारत के 33 प्रशिक्षक सीखेंगे शूटिंग कोचिंग की बारीकियां, आ रहे हैं राष्ट्रीय स्तर के कोच

बिष्टुपुर में 16 मार्च से 22 मार्च तक आयोजित होगा राइफल और पिस्टल के लिए नेशनल कोचेज कोर्स

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur shooting sports
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया एनआरआई जमशेदपुर में शूटिंग के लिए नेशनल कोचेज कोर्स कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। यह कार्यक्रम बिष्टुपुर के अल्कोर होटल में 16 मार्च से 22 मार्च तक चलेगा। इस कार्यक्रम में पूर्वी भारत के 33 कोच हिस्सा लेंगे।

इन 33 कोचों को राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक शूटिंग की कोचिंग की बारीकियां सिखाएंगे। इस कार्यक्रम में देश के टॉप शूटर्स को प्रशिक्षण देने वाले कोच और शूटिंग स्पोर्ट्स के एक्सपर्ट आकर कार्यक्रम में लेक्चर देंगे।

यह जानकारी नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी जनरल पवन सिंह ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया की नेशनल कोचेज कोर्स का यह कार्यक्रम पूर्वी भारत में पहली बार हो रहा है। भारत के पूर्वी जोन में शामिल ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार बंगाल, आदि प्रदेशों के शूटिंग स्पोर्ट्स के शिक्षकों को कोचिंग की बारीकियां बताई जाएंगी। उन्हें बताया जाएगा कि किस तरह वह अपने प्रदेश या जिले में शूटिंग स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों को शूटिंग की कोचिंग दें।

पवन सिंह ने कहा कि शूटिंग की बारीकियां सीखने के बाद यह 33 कोच अपने-अपने प्रदेश और जिले में जाकर शूंटिंग स्पॉट से जुड़े खिलाड़ियों को शूटिंग की बारीकियां बताएंगे। ताकि, वह खिलाड़ी प्रतिभा को संवार कर और आगे निकल सकें।

Read also Chatra Air Ambulance Crash : जंगल में महुआ चुनने गई महिलाओं ने देखा दुर्घटनाग्रस्त विमान का इंजन, फिर क्या हुआ …पढ़िए विस्तार से

Related Articles

Leave a Comment