Home » रिलीज होते ही ‘जवान’ का कहर, बॉक्स ऑफिस पर पीछे रह गया गदर-2

रिलीज होते ही ‘जवान’ का कहर, बॉक्स ऑफिस पर पीछे रह गया गदर-2

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

एंटरटेनमेंट डेस्क : बॉलीवुड के किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म “जवान” ने सनी देओल की फिल्म “गदर 2″, ” OMG-2″ और “ड्रीम गर्ल -2 ” का दम निकाल दिया है। “जवान” ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बना डाला है।

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में आग लगा दी है। शाहरुख खान अभिनीत “जवान” जन्माष्टमी के दिन रिलीज हुई थी। फिल्म ने एक दिन में सर्वाधिक 75 करोड़ रुपये की कमाई की है।

हिंदी संस्करण में 55 करोड़ और तमिल और तेलगू में 5-5 करोड़ की कमाई की। वहीं पूरे विश्व में 150 करोड़ की कमाई कर चुकी है। फिल्म पंडितों की माने तो इस फिल्म ने कमाई के मामले में इतिहास रच दिया है। यह फिल्म आगे दिनों में भी लगातार कमाई करेगी।

अब तक गदर-2 ने भारत में कुल 510.59 करोड़ कमाए

“जवान” ने शाहरुख खान की साल के शुरू में आये फिल्म “पठान ” का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले 28 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर लगातार झंडा गाड़ रही। मिली रिपोर्ट के अनुसार बीते बुधवार को “गदर -2 ” ने 2.90 करोड़ की कमाई की थी। वहीं गुरुवार को जन्माष्टमी को इसकी कमाई लगभग आधी हो गई।

गदर-2 केवल 1.50 करोड़ ही कमाई कर सकी। अब तक गदर-2 ने भारत में कुल 510.59 करोड़ की कमाई की है। गदर-2 के बारे में पहले से यह जानकारी थी की “जवान” की रिलीज होने के बाद स्क्रीन घट जायेगी। हालांकि गदर-2 फिल्म ब्लॉकबास्टर हो चुकी है। अभी यह फिल्म 21 सौ स्क्रीन्स पर अभी भी चल रहा है। शुरू में गदर 2 फिल्म 37 सौ स्क्रीन पर रिलीज हुई थी।

” गदर – 2 ” नहीं तोड़ पाई “पठान ” का रिकॉर्ड

सनी देओल अभिनीत फिल्म ” गदर-2″ बॉक्स ऑफिस पर अभी भी कमाई कर रही है, लेकिन अभी तक इस फिल्म ने शाहरुख खान की फिल्म ” के रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है। गदर -2 जिसने अभी तक 510.59 करोड़ की कमाई की है।

वहीं “पठान ” साल 2023 की शुरू में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने पूरे विश्व में 1055 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि भारत में 543 करोड़ की कमाई की थी। जहाँ तक फिल्म रिलीज होने के पहले दिन की बात करे तो शाहरुख खान की दोनों ही फिल्में पठान और जवान, गदर -2 पर भारी है। पठान ने पहले दिन भारत में 57 करोड़ की कमाई की थी।

READ ALSO : फिर से सजने जा रहा सुरों का मैदान, झारखंड, बिहार व यूपी के कालाकारों को बड़ा मौका

‘जवान’ ने एडवांस बुकिंग में भी मारी बाजी

शाहरुख खान अभिनीत “जवान” फिल्म के रिलीज होने से पहले काफी दिनों से चर्चा में थी। इसके टीचर और ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर इस फिल्म के हिट होने को लेकर काफी कयास लगाया जा रहे थे।

सबसे बड़ी बात यह है कि इस फिल्म की एडवांस बुकिंग ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म के रिलीज होने के पहले यानि 1 सितंबर को 6 घंटे के भीतर 1.18 लाख टिकट एडवांस में बुकिंग हो गई। जिससे 4.26 करोड़ की कमाई फिल्म के रिलीज होने से पहले ही कमाई कर ली थी। अभी भी इस फिल्म को लेकर एडवांस बुकिंग लगातार हो रही है।

Related Articles