Home » Akanksha Entrance Exam : आकांक्षा प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, 142 विद्यार्थी सफल

Akanksha Entrance Exam : आकांक्षा प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, 142 विद्यार्थी सफल

Akanksha Entrance Exam : अध्यक्ष ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आकांक्षा परीक्षा छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन और अवसर प्रदान करती है।

by Anurag Ranjan
Jac
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक), रांची ने आकांक्षा परीक्षा 2026 के फेज-1 का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। यह परीक्षा राज्य के मेधावी और प्रतिभाशाली छात्रों को इंजीनियरिंग, मेडिकल और क्लैट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चयनित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। इसमें कुल 142 विद्यार्थी सफल हुए हैं। जिसमें पूर्वी सिंहभूम जिले के 24 शामिल हैं।

परिणाम की घोषणा परिषद के अध्यक्ष की उपस्थिति में की गई। अध्यक्ष ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आकांक्षा परीक्षा छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन और अवसर प्रदान करती है। उन्होंने यह भी बताया कि फेज-2 परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी जल्द ही परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

जैक की ओर से बताया गया कि चयनित छात्रों के लिए आगे की प्रक्रिया और दिशा-निर्देश वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष पांडे ने जिले के चयनित सभी विद्यार्थियों को सफलता के लिए बधाई दी। वहीं छात्र भी अपने प्रदर्शन से खुश हैं।

जिले के इन विद्यार्थियों को मिली सफलता

विद्यार्थी का नामस्कोर
उमेश मंडी93.75
अदिती पांडे93.13
लोक नाथ गोराई90.63
सुप्रीया बहन मंडल90.63
विश्वजीत टुडू89.38
देवाशीष राणा89.38
रेणु मुंडा83.13
अनुराग हांसदा83.13
जे सोरेन81.88
अनूप सरदार73.75

Read Also: Ghatshila School News : इरवाइन एड्वेंटिस्ट स्कूल गोपालपुर में मना अलंकरण समारोह,छात्र-छात्राओं को दिलाई शपथ

Related Articles

Leave a Comment