Home » West Singhbhum News : पश्चिमी सिंहभूम में सारंडा के जंगल में आंधी-तूफान के दौरान पेड़ गिरने से कोबरा कमांडो की मौत

West Singhbhum News : पश्चिमी सिंहभूम में सारंडा के जंगल में आंधी-तूफान के दौरान पेड़ गिरने से कोबरा कमांडो की मौत

मंगलवार की देर रात अचानक मौसम खराब हो गया। तेज आंधी तूफान शुरू हो गया। तभी एक पेड़ गिरने से यह हादसा हुआ।

by Mujtaba Haider Rizvi
west singhbhum news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा के जंगल में आंधी-तूफान में एक पेड़ गिरने से सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के जवान राकेश कुमार की मौत हो गई है। जवान की मौत से सुरक्षा बलों में शोक की लहर दौड़ गई है।

बताते हैं की सुरक्षा बल सारंडा के जंगल में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चला रहे थे। तभी मंगलवार की देर रात अचानक मौसम खराब हो गया। तेज आंधी तूफान शुरू हो गया। बताते हैं कि राकेश कुमार बाबू डेरा कैंप के पास खड़े थे। तभी उनके ऊपर एक विशाल पेड़ गिर पड़ा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के फौरन बाद साथी जवानों ने फौरन उनका प्राथमिक उपचार किया। लेकिन, उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। बुधवार की सुबह हेलीकॉप्टर के जरिए जवान को रांची एयरलिफ्ट किया गया और वहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। लेकिन, उन्होंने इस दौरान दम तोड़ दिया।

औरंगाबाद का रहने वाला था जवान

सीआरपीएफ के अधिकारियों का कहना है कि अभियान के दौरान खराब मौसम के चलते काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने कहा कि इस घटना के बाद भी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सीआरपीएफ का अभियान लगातार जारी रहेगा। बताया जा रहा है कि राकेश कुमार मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले थे। उनके परिवार जनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। परिवार के लोगों में शोक की लहर है। राकेश कुमार के पार्थिव शरीर को पूरे राज्य की सम्मान के साथ औरंगाबाद भेजने की प्रक्रिया जारी है।

Read also East Singhbhum News: जादूगोड़ा स्थित कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर के प्रशिक्षु जवान की मौत, जानें क्यों हुआ हंगामा

Related Articles

Leave a Comment