Home » Ghatshila School News : इरवाइन एड्वेंटिस्ट स्कूल गोपालपुर में मना अलंकरण समारोह,छात्र-छात्राओं को दिलाई शपथ

Ghatshila School News : इरवाइन एड्वेंटिस्ट स्कूल गोपालपुर में मना अलंकरण समारोह,छात्र-छात्राओं को दिलाई शपथ

by Rajesh Choubey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

घाटशिला : इरवाइन एड्वेंटिस्ट विद्यालय परिसर में बुधवार को सत्र 2026-27 के लिए छात्र-छात्राओं का “अलंकरण समारोह” उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का उद्‌‌घाटन विद्यालय के निदेशक समुएल जोगेंद्र हेम्ब्रम ने किया। उन्होंने चयनित छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया एवं शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय के प्राचार्य जार्ज रंजित हेम्ब्रम ने चयनित छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई और कहा कि विद्यालय प्रबंधन व शिक्षक-शिक्षिकाएं आप सभी पर विश्वास व व्यवस्था का दायित्व सौंपा है, जिसे आप सभी बेहतर ढंग से निभाएगें। “अलंकरण समारोह में हेड ब्वाय के लिए प्रणव पोद्दार व हेड गर्ल के लिए प्रिया हांसदा को चुना गया।

असिस्टेंट हेड ब्वाय मंगल मुर्मू व असिस्टेंट हेड गर्ल प्रेरणा सांकी चुनी गईं। हाऊस कैप्टन के लिए उर्मिला बास्के (एलो हाऊस), जाएना सोएन (ग्रीन हाऊस), प्रणव पोद्दार (रेड हाऊस), एमडी रुहान असलम (ब्लू हाऊस), वाईस कैप्टन के लिए जॉसून मुर्मू, संदीप किस्कू, ज्योति नमाता व ज्योति नाग को चुना गया।

समी चयनित छात्र-छात्राओं को उनके पद का बैज व बेल्ट प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रशासक सुरेश सिंह चौहान सहित विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिका व शिक्षकेतर कर्मचारी सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे ।

Read Also- Khunti Theft News: खूंटी कचहरी परिसर में तीन दुकानों ताला तोड़कर नगदी ले उड़े चोर,पुलिस जांच में जुटी

Related Articles

Leave a Comment