Home » RANCHI NEWS: कोविड के नए वेरिएंट पर झारखंड अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री ने की ये अपील

RANCHI NEWS: कोविड के नए वेरिएंट पर झारखंड अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री ने की ये अपील

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: देश में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि यह एक सामान्य स्थिति है। घबराने की कोई जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनना जरूरी है। इससे न केवल कोविड, बल्कि अन्य वायरल संक्रमणों से भी बचाव होता है। उन्होंने लोगों से कहा कि सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि झारखंड सरकार, केंद्र सरकार द्वारा जारी होने वाली नई गाइडलाइन्स का इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि निर्देश मिलते ही राज्य सरकार तुरंत आवश्यक कदम उठाएगी। डॉ. इरफान अंसारी ने कहा लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है।झारखंड सरकार और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क व तैयार हैं। नागरिकों से अपील है कि वे अफवाहों से दूर रहें, आधिकारिक सूचना पर ही विश्वास करें और आवश्यक एहतियात बरतें।

नए वैरिएंट के ये है लक्षण

कोविड-19 का नया वैरिएंट LF.7 एक बार फिर से स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता का विषय बना हुआ है। यह वैरिएंट ओमिक्रॉन JN.1 सबवैरिएंट से विकसित हुआ है और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे Variant Under Monitoring (VUM) की सूची में रखा है। हालांकि अभी तक इस वैरिएंट को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन यह तेजी से फैलने की क्षमता रखता है।

LF.7 के लक्षण ओमिक्रॉन जैसे ही हैं। इसमें बुखार, गले में खराश, नाक बहना या बंद होना, अधिक थकान, और मांसपेशियों में दर्द जैसे लक्षण देखे जा रहे हैं। लेकिन अन्य वैरिएंट्स की तरह, केवल लक्षणों के आधार पर इसकी पहचान करना मुश्किल है और इसके लिए मेडिकल जांच की आवश्यकता होती है।

मास्क लगाना किया गया अनिवार्य

इससे बचाव के लिए वही पुराने एहतियात आज भी जरूरी हैं मास्क पहनना, हाथ धोते रहना और भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूरी बनाए रखना। अगर किसी को लक्षण महसूस हों, तो तुरंत जांच कराना और डॉक्टर की सलाह लेना बेहद जरूरी है। सावधानी ही इससे बचाव का सबसे कारगर उपाय है।

Related Articles