Home » JHARKHAND NEWS: राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री हेमंत, जानें क्या बताया

JHARKHAND NEWS: राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री हेमंत, जानें क्या बताया

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस तथा यूनाइटेड किंग्डम की यात्रा के संबंध में कराया अवगत

by Vivek Sharma
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से मुलाकात की, विकास योजनाओं और दावोस-यूके यात्रा में निवेश व सतत विकास संबंधी जानकारी दी।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल को राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास व लोक-कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस तथा यूनाइटेड किंग्डम की अपनी यात्रा के संबंध में भी अवगत कराया। साथ ही बताया कि इस दौरान राज्य की निवेश-उन्मुख नीतियों तथा सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को वैश्विक समुदाय के समक्ष प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया। इस यात्रा के परिणामस्वरूप राज्य को विभिन्न निवेश प्रस्ताव भी प्राप्त हुए, जो औद्योगिक विविधीकरण, रोजगार सृजन, कौशल विकास के साथ आर्थिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस दौरान विधानसभा सदस्य कल्पना सोरेन और राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी उपस्थित थे।

READ ALSO: West Singhbhum Crime : व्यक्ति ने नाबालिग भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया अरेस्ट

Related Articles

Leave a Comment