Home » Jamtara Cyber थाना के सिपाही ने ही ठग लिए 39 लाख रुपये; नीलामी में चारपहिया वाहन दिलाने के नाम पर लगाया चूना

Jamtara Cyber थाना के सिपाही ने ही ठग लिए 39 लाख रुपये; नीलामी में चारपहिया वाहन दिलाने के नाम पर लगाया चूना

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह। साईबर क्राईम के मामले में जामताड़ा का नाम देश विदेश में चर्चित है। लेकिन इस बार तो कुछ अलग ही मामला सामने आया है। इस बार साइबर थाना के एक आरक्षी ने ही 30 लाख रुपये की ठगी कर ली, वह भी अपने जान-पहचान वालों से ही।

बेंगाबाद थाना से चार पहिया वाहन को सस्ते दामों में नीलामी पर देने का झांसा दे लाखों रुपये की ठगी कर ली। आरोपित आरक्षी गौतम कुमार शर्मा देवघर जिला के मधुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गडिया गांव का निवासी है। भुक्तभोगी मुंडहरी निवासी महाराज प्रसाद यादव ने गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर ठगी करने वाले आरक्षी के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। आवेदन में महाराज यादव ने बताया है आरक्षी से पहले से परिचय था ।

कहा- नीलामी में वाहन लेना है तो जमा करें पैसे

उसने मई 2025 में फोन कर बोला कि थाने में जब्त पड़े चार पहिया वाहनों की सितंबर माह में नीलामी में होने वाली है। यदि किसी को लेना है तो मैं सस्ते में उपलब्ध करा दूंगा। अपने लोगों को जानकारी देकर रुपये जमा करें। कई लोग उसके झांसे में आ गए। वे वाहन देखने गए और पसंद आने पर पैसे जमा करने लगे।

इनमें महाराज प्रसाद यादव उनके पुत्र अरूण कुमार, नावाडीह निवासी रजाउद्दीन मिर्जा और मो अलाउद्दीन, जमुआ निवासी मनोज कुमार यादव, गांडेय के अलीमके मिर्जा, झलकडीहा के प्रकाश मंडल और मुंडहरी के जगदीश प्रसाद यादव शामिल हैं।

कुल 39 लाख 60 हजार 500 रुपये आनलाइन और नगद दिए

इन लोगों ने अलग अलग समय में कुल 39 लाख 60 हजार 500 रुपये आनलाइन और नगद भुगतान किया। कई माह बीत गए, लेकिन वाहनों की नीलामी नहीं हुई।

पैसे जमा करने वाले लोग आरक्षी को वाहन के लिए बार बार फोन करने लगे। लेकिन आरक्षी बहाने बनाता रहा। इसके बाद भुक्तभोगियों ने थाना जाकर जानकारी ली। वहां पहुंचने पर उन्हें ठगे जाने का अहसास हुआ। बताया गया कि वाहनों की नीलामी के लिए न्यायालय से कोई आदेश नहीं आया है। इसके बाद वे लोग पैसे के लिए आरक्षी के पास तकादा करने लगे। जब रुपये वापस नहीं मिले तो केस कर दिया।

Read Also:
http://ACB ने रिश्वत लेते जेई को दबोचा; राजधनवार प्रखंड के मनरेगा कार्य के लिए ले रहा था घूस

Related Articles

Leave a Comment