Home » Jharkhand IAS Training : मिड करियर ट्रेनिंग के लिए 41 IAS अधिकारी जाएंगे मसूरी

Jharkhand IAS Training : मिड करियर ट्रेनिंग के लिए 41 IAS अधिकारी जाएंगे मसूरी

by Nikhil Kumar
Jharkhand IAS Promotion 2024
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड सरकार ने राज्य के 41 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों को मिड करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (फेज-III) में भाग लेने के लिए नामित किया है। यह प्रशिक्षण लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में 11 मई 2026 से 5 जून 2026 तक आयोजित होगा।
कार्मिक विभाग के अनुसार, यह प्रशिक्षण कार्यदक्षता बढ़ाने के साथ-साथ पदोन्नति के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

प्रशिक्षण में भाग लेना अधिकारियों के लिए अनिवार्य शर्तों में शामिल है। इसके लिए पहले अधिकारियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा, जिसके बाद राज्य सरकार उन्हें प्रशिक्षण में भाग लेने की औपचारिक अनुमति देगी। इस संबंध में कार्मिक मंत्रालय भारत सरकार ने राज्य सरकार को पत्र भी लिखा है। अधिकांश अधिकारी 2015, 2016, 2017 और 2018 बैच के हैं।

नामित अधिकारी इस प्रकार हैं

संदीप सिंह, घोलप रमेश गोरख, शशि रंजन, नैन्सी सहाय, सुशांत गौरव, कुलदीप चौधरी, फैज अक अहमद मुमताज, भोर सिंह यादव, वरुण रंजन, संदीप कुमार, अनन्य मित्तल, आदित्य रंजन, रामनिवास यादव, आर. रॉनिटा, नगन प्रियेश लकड़ा, अंजली यादव, कर्ण सत्यार्थी, मेघा भारद्वाज, गरिमा सिंह, चंदन कुमार, हिमांशु मोहन, विशाल सागर, कंचन सिंह, धनंजय कुमार सिंह, सीता पुष्पा, विजय कुमार सिन्हा, प्रीति रानी, राजेश प्रसाद, नितिश कुमार सिंह, प्रेरणा दीक्षित, शशि प्रकाश सिंह, उत्कर्ष गुप्ता, हेमंत सती, कुमार ताराचंद, कीर्तिश्री जी., मनीष कुमार, अभिजीत सिन्हा, ऋतुराज, समीरा एस., रवि आनंद और दिनेश कुमार यादव।

Read Also- Chaibasa Cobra Rescue : पाइप गोदाम में घुसा था 12 फुट लंबा कोबरा, रात भर लोगों की अटकी रहीं सांसें, वन कर्मी ने किया रेस्क्यू

Related Articles

Leave a Comment