Home » Jharkhand MGNREGA Protest : महागामा में 25 को मंत्री आवास पर महाधरना देंगे मनरेगाकर्मी; अपनी इन मांगों को ले कर रहे आंदोलन

Jharkhand MGNREGA Protest : महागामा में 25 को मंत्री आवास पर महाधरना देंगे मनरेगाकर्मी; अपनी इन मांगों को ले कर रहे आंदोलन

by Nikhil Kumar
Jharkhand MGNREGA Protest
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मनरेगा कर्मियों ने 25 अप्रैल 2026 से आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है। इस दिन महागामा विधानसभा क्षेत्र स्थित मंत्री आवास पर राज्यव्यापी महाधरना और फरियाद यात्रा आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मी जुटेंगे।

झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अनिरुद्ध पांडेय ने बताया कि मनरेगा कर्मी 12 मार्च 2026 से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इस दौरान राज्यभर में फ्लैशलाइट मार्च, जनप्रतिनिधियों से मुलाकात और ज्ञापन सौंपने जैसे कार्यक्रम किए गए। 30 मार्च को राजभवन के समक्ष धरना और 15-16 अप्रैल को ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के आवास के बाहर भी धरना आयोजित किया गया था। लेकिन सरकार ने उनकी मांगों को लेकर अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की है।

कर्मियों की प्रमुख मांगों में ग्रेड पे के साथ स्थायी समायोजन और दिवंगत कर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी व मुआवजा शामिल है। कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया तो 1 मई मजदूर दिवस पर मुख्यमंत्री आवास के समक्ष घेरा डालो, डेरा डालो कार्यक्रम किया जाएगा।

Read Also- Jharkhand IAS Training : मिड करियर ट्रेनिंग के लिए 41 IAS अधिकारी जाएंगे मसूरी

Related Articles