Home » Chaibasa Cobra Rescue : पाइप गोदाम में घुसा था 12 फुट लंबा कोबरा, रात भर लोगों की अटकी रहीं सांसें, वन कर्मी ने किया रेस्क्यू

Chaibasa Cobra Rescue : पाइप गोदाम में घुसा था 12 फुट लंबा कोबरा, रात भर लोगों की अटकी रहीं सांसें, वन कर्मी ने किया रेस्क्यू

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Cobra Rescue
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के एक रिहायशी इलाके में कोबरा (गेहुअन) सांप ने सनसनी फैला दी थी।
दरअसल, महुलसाई के मुख्य मार्ग पर सत्यपाल साइकिल स्टोर के पास पाइप गोदाम में लगभग 12 फीट का एक विशालकाय गेहुअन सांप गुरुवार को रात करीब 9 बजे घुस गया था।

बारिश और अंधेरे ने बढ़ाया खतरा

सांप को देख गोदाम में मौजूद कर्मियों ने उसे अपने स्तर से उसे भगाने का काफी प्रयास किया, किंतु बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिलने की स्थिति में तथा मनुष्य के डर से वह अपने आप को बचाने के लिए काटने का प्रयास कर रहा था। भारी बारिश होने के कारण विधुत आपूर्ति भी बाधित थी, जिससे और ज्यादा भय का माहौल बन गया था। इस बात का भी भय था कि सांप गोदाम से निकलकर अगल-बगल किसी के घर में ना घुस जाए। गोदाम में हो रहे शोर-शराबे को सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए थे। आमतौर पर मानसून या भारी बारिश के समय सांप सुरक्षित स्थानों की तलाश में रिहायशी क्षेत्रों में घुस जाते हैं।

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी कांग्रेस के जिला प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय को देते हुए सहायता करने का अनुरोध किया। त्रिशानु राय ने तत्परता दिखाते हुए एहतियातन सुरक्षा के दृष्टिकोण से फौरन स्वयं महुलसाई पहुंचकर वनपाल रिचर्ड मैथ्यू सोरेन को फोन कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया।

इसके बाद वन विभाग की क्यूआरटी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया। काफी मसक्कत के बाद विशालकाय सांप को सुरक्षित पकड़कर टीम अपने साथ ले गई, जिसे बाद घने जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया। जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं मामले पर त्वरित पहल करने के लिए त्रिशानु राय सहित स्थानीय लोगों ने वन विभाग की क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर वनरक्षी एक्का बबलू लकड़ा, दीपक बारी, भरत रुंगटा, लक्ष्मण नारायण सिंह, मनोज तिवारी, टुनटुन सिंह, विवेक सिंह आदि भी मौजूद थे। यहां बता दें कि गेहुअन या इंडियन कोबरा सांप अत्यंत विषैला होता है। इसके काटने पर किसी मनुष्य या जीव के बचने की संभावना काफी कम रहती है।

Read Also- RANCHI NEWS: राजधानी में गैस की किल्लत के बीच जिला प्रशासन ने की छापेमारी, ब्लैक में बेचने के लिए सिलेंडर किया गया था स्टॉक

Related Articles

Leave a Comment