Home » Chaibasa Road Accident : ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

Chaibasa Road Accident : ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

Jharkhand Hindi News : हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार। ग्रामीणों ने प्रशासन से जोडापोखर मोड़ पर स्पीड ब्रेकर और बैरिकेडिंग लगाने की मांग की है

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 64 वर्षीय चंद्र मोहन बारी साइकिल सवार की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार झींकपानी थाना क्षेत्र के चाडाबासा गांव निवासी चंद्र मोहन बारी शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे चंद्र मोहन साइकिल से जोडापोखर स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने के लिए निकले थे। अचानक जोडापोखर मोड़ के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चंद्र मोहन सड़क पर गिर पड़े और सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया।

ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही झींकपानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया। झींकपानी थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त साइकिल को जब्त कर लिया है और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रशासन से स्पीड ब्रेकर और बैरिकेडिंग लगाने की मांग

चंद्र मोहन की मौत की खबर सुनते ही चाडाबासा गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से जोडापोखर मोड़ पर स्पीड ब्रेकर और बैरिकेडिंग लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस मोड़ पर तेज रफ्तार भारी वाहनों के कारण आए दिन हादसे होते हैं।

Read Also- Jharkhand Naxal Encounter: चतरा-हजारीबाग सीमा पर पुलिस के साथ मुठभेड़ में 15 लाख का इनामी शहदेव महतो सहित चार नक्सली ढेर

Related Articles

Leave a Comment