Home » Jamshedpur News : संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से गिरकर महिला यात्री की दर्दनाक मौत, तीन बच्चों के सामने हुआ हादसा

Jamshedpur News : संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से गिरकर महिला यात्री की दर्दनाक मौत, तीन बच्चों के सामने हुआ हादसा

इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह रेलवे ट्रैक पर गिर गईं। हादसा इतना भयावह था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सफर के दौरान शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 41 वर्षीय महिला यात्री की मौत हो गई। मृतका उत्तर प्रदेश के कासगंज निवासी निशा देवी (41) हैं। हादसे के वक्त वह अपने तीन बच्चों के साथ यात्रा कर रही थीं। घटना के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई, जबकि मां को खोने के बाद तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार निशा देवी अपने तीन बच्चों के साथ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एस-5 कोच में सफर कर रही थीं। शनिवार सुबह ट्रेन एक स्टेशन पर कुछ देर के लिए रुकी, तभी वह किसी आवश्यक कार्य से ट्रेन से नीचे उतरीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह शौचालय जाने के बाद वापस ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही थीं।

इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह रेलवे ट्रैक पर गिर गईं। हादसा इतना भयावह था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।

सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम एवं अन्य कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। साथ ही मृतका के परिजनों को घटना की सूचना भी दे दी गई।

बताया जा रहा है कि निशा देवी अपने बच्चों के साथ टाटानगर की ओर जा रही थीं। हादसे के बाद तीनों बच्चे गहरे सदमे में हैं। रेलवे प्रशासन बच्चों की सुरक्षा और उनके आगे के सफर की व्यवस्था सुनिश्चित करने में जुटा है।

फिलहाल जीआरपी पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह मामला ट्रेन में चढ़ने के दौरान संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा माना जा रहा है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेन के रुकने या चलने के दौरान जल्दबाजी में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें। थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है, इसलिए यात्रा के दौरान पूरी सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

Read also – Jamshedpur News: मानगो के दाइगुट्टू नाला से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

Related Articles

Leave a Comment