Home » Ghatshila News: सोना देवी विश्वविद्यालय में फ्रेशर्स वीक का समापन, विद्यार्थियों को सिखाए गए तनावमुक्त जीवन के गुर

Ghatshila News: सोना देवी विश्वविद्यालय में फ्रेशर्स वीक का समापन, विद्यार्थियों को सिखाए गए तनावमुक्त जीवन के गुर

by The Photon News Desk
Ghatshila University Freshers Week
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ghatshila: सोना देवी विश्वविद्यालय में आयोजित फ्रेशर्स वीक 2026 का शनिवार को समापन हुआ। समापन समारोह में माउंट आबू से पहुंचे ब्रह्माकुमारी संस्था के भाई बीके कमल ने विद्यार्थियों को तनावमुक्त और खुशहाल जीवन जीने के तरीके बताए। इस दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न अभ्यास भी कराए गए।

कार्यक्रम में भाई बीके कमल ने कहा कि जीवन में खुशहाली के लिए कृतज्ञता की भावना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को ओवरथिंकिंग से बचने, एक समय में एक ही काम करने और गैर-जरूरी बातों पर ध्यान न देने की सलाह दी। मन और शरीर के संबंध पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि नकारात्मक विचारों का प्रभाव शरीर पर भी पड़ सकता है। विद्यार्थियों को अपनी भावनाओं और संवेगों को समझकर प्रतिक्रिया देने तथा बीती बातों में उलझने से बचने की सीख दी गई। भाई बीके कमल ने विद्यार्थियों को एकाग्रता बढ़ाने और मोबाइल फोन की लत से बचने के उपाय भी बताए। उन्होंने एंग्जायटी, डिप्रेशन, स्ट्रेस और क्रोध के लक्षणों की जानकारी देते हुए तनाव कम करने के लिए विभिन्न अभ्यास कराए।

उन्होंने कहा कि मन को मजबूत बनाकर तनाव को कम किया जा सकता है। विद्यार्थियों को सुबह की दिनचर्या, कार्य के बीच छोटे-छोटे ब्रेक लेने और वर्तमान क्षण पर ध्यान केंद्रित करने के तरीके बताए गए। साथ ही, रात में सोने से पहले ग्रेटिट्यूड मेडिटेशन का अभ्यास भी कराया गया। वहीं, कदमा से पहुंचीं ब्रह्माकुमारी संजू बहन ने कहा कि हर व्यक्ति के जीवन में चुनौतियां होती हैं, लेकिन उन चुनौतियों को हम किस रूप में लेते हैं, यह हमारा नजरिया तय करता है। फ्रेशर्स वीक के समापन कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ मानसिक मजबूती, सकारात्मक सोच और तनाव प्रबंधन के प्रति जागरूक करना रहा।

Related Articles