Home » Chaibasa News : गिधनी स्टेशन पर 12 से 18 अप्रैल तक ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, पढ़ें किस उत्सव को लेकर रेलवे ने किया फैसला

Chaibasa News : गिधनी स्टेशन पर 12 से 18 अप्रैल तक ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, पढ़ें किस उत्सव को लेकर रेलवे ने किया फैसला

by Mujtaba Haider Rizvi
chaibasa train stoppage
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम जिले के गिधनी रेलवे स्टेशन पर 12 अप्रैल से 18 अप्रैल तक कई यात्री ट्रेनों का दो मिनट का अस्थायी ठहराव किया जाएगा। यह व्यवस्था श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र नववर्ष उत्सव 1433 के आयोजन को ध्यान में रखते हुए की गई है, ताकि बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके।

रेलवे प्रशासन के अनुसार सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बाद यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान हावड़ा-टाटा स्टील एक्सप्रेस, टाटा-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस, हावड़ा-जूनागढ़ रोड इस्पात एक्सप्रेस, जूनागढ़ रोड-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस, हावड़ा-कांताबांजी इस्पात एक्सप्रेस, कांताबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस के साथ-साथ हावड़ा-रांची (टाटा मार्ग से) इंटरसिटी एक्सप्रेस और रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस का निर्धारित समय के अनुसार गिधनी स्टेशन पर ठहराव होगा।

विशेष ट्रेन का भी होगा परिचालन

इसके अलावा 18 अप्रैल को यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हावड़ा-घाटशिला मेमू एक्सप्रेस और घाटशिला-हावड़ा मेमू एक्सप्रेस का विशेष संचालन भी किया जाएगा। इससे स्थानीय यात्रियों और उत्सव में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को अतिरिक्त राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेनों के समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें और इस अस्थायी व्यवस्था का लाभ उठाएं। यह सुविधा केवल उत्सव अवधि तक ही लागू रहेगी।

Read also Ranchi News: झारखंड के टोल प्लाजा पर नया टोल टैक्स फिक्स, आज रात से हाईवे पर महंगा हो जाएगा सफर

Related Articles

Leave a Comment