Home » IPS Transfer झारखंड में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला, 48 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

IPS Transfer झारखंड में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला, 48 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

झारखंड में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। 48 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जानें पूरी सूची और नई पोस्टिंग की जानकारी।

by Neha Verma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने सोमवार को एक अहम प्रशासनिक कदम उठाते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 48 अधिकारियों के तबादले और नए पदस्थापन का आदेश जारी किया है। इस व्यापक फेरबदल में ADG, IG, DIG और SP स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

शीर्ष स्तर के अधिकारियों का पुनः पदस्थापन

तदाशा मिश्रा, अपर पुलिस महानिदेशक (रेल), को विशेष सचिव, गृह विभाग नियुक्त किया गया है। संजय ए. लाठकर, ADG (अभियान), को अब ADG (रेल) बनाया गया है। टी. कंदसामी, विशेष सचिव, को ADG (अभियान) नियुक्त किया गया है। प्रिया दूबे, ADG, झारखंड सशस्त्र पुलिस, को ADG (मुख्यालय और प्रशिक्षण/आधुनिकीकरण) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

IG और DIG स्तर के कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ

मनोज कौशिक को IG रांची और अखिलेश कुमार झा को निदेशक, झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग बनाया गया है। माईकल राज एस, IG बोकारो को IG (अभियान), और क्रांति कुमार गडिदेशी को IG बोकारो नियुक्त किया गया है। पटेल मयूर कनैयालाल को IG (प्रोविजन) और सुदर्शन मंडल को IG (मुख्यालय) के प्रभार में रखा गया है।

एसपी और डीआईजी स्तर पर भी व्यापक बदलाव

राजकुमार मेहता, SP (नगर), रांची को SP, जामताड़ा और अजीत कुमार, SP (नगर), धनबाद को SP (नगर), रांची नियुक्त किया गया है।
सुमित कुमार अग्रवाल, SP (ग्रामीण), रांची अब SP, चतरा होंगे, वहीं प्रवीण पुष्कर को SP (ग्रामीण), रांची बनाया गया है।
ऋत्विक श्रीवास्तव, अपर SP, चतरा को SP (नगर), धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है।

अन्य महत्वपूर्ण तबादले

कुसुम पुनिया, SP, विशेष शाखा को समादेष्टा, JAP-09, साहेबगंज नियुक्त किया गया है। राकेश रंजन, समादेष्टा, JAP-01 को SP, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के रूप में पदस्थापित किया गया है। हरविंदर सिंह, SP (संचार एवं तकनीकी सेवाएं) को SP, बोकारो बनाया गया है।

पुलिस मुख्यालय में योगदान का निर्देश

जिन अधिकारियों के स्थान पर किसी अन्य का स्थानांतरण किया गया है और उनका नया पदस्थापन नहीं हुआ है, उन्हें तत्काल पुलिस मुख्यालय, झारखंड, रांची में योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles