Home » Jamshedpur News : मानगो पुल पर युवती ने की आत्महत्या करने की कोशिश, छलांग लगाने का प्रयास करते समय राहगीरों ने पकड़ा

Jamshedpur News : मानगो पुल पर युवती ने की आत्महत्या करने की कोशिश, छलांग लगाने का प्रयास करते समय राहगीरों ने पकड़ा

पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है, मामले की जांच की जा रही है।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur suicide attempt
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मानगो पुल पर युवती ने की आत्महत्या करने की कोशिश, छलांग लगाने का प्रयास करते समय राहगीरों ने पकड़ा: शहर में आत्महत्या की कोशिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को मानगो पुल पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक युवती ने स्वर्णरेखा नदी में कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की। लेकिन मौके पर मौजूद एक राहगीर युवक की सूझबूझ ने युवती की जान बचा ली।

जानकारी के अनुसार, युवती पुल की रेलिंग पर चढ़ चुकी थी और छलांग लगाने ही वाली थी कि तभी वहां से गुजर रहे मकबूल अंसारी साहस दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और नदी में कूदने से रोक दिया। मकबूल अंसारी मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 13 के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की पीसीआर वैन मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित थाने ले जाया गया।

लगातार बढ़ रहे आत्मघाती कदम, चिंता का विषय

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से जमशेदपुर में एक के बाद एक आत्मघाती घटनाओं के मामले सामने आ रहे हैं। कभी पुल से नदी में छलांग, तो कभी ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की कोशिश हो रही है। सवाल यह है कि शहर के नौजवान आखिर जिंदगी से क्यों हार मान रहे हैं? क्या यह मानसिक दबाव, पारिवारिक तनाव या रोजगार की चिंता है? समाज और प्रशासन दोनों के लिए यह गंभीर चेतावनी है कि समय रहते इस समस्या पर ध्यान दिया जाए।

Related Articles