Home » सोनू निगम की Fake Id से डरे सिंगर! कहा,‘मेरे परिवार को जान का खतरा…’

सोनू निगम की Fake Id से डरे सिंगर! कहा,‘मेरे परिवार को जान का खतरा…’

सोनू निगम ने ट्विटर पर नाम से मिलते-जुलते अकाउंट को लेकर अपनी और परिवार की सुरक्षा को खतरे में बताया, कानूनी कार्रवाई की अपील की।

by Neha Verma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

मुंबई: मशहूर सिंगर सोनू निगम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर अपने नाम से मिलते-जुलते अकाउंट के जरिए अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को खतरे में डाले जाने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि उनके नाम से एक अन्य अकाउंट ‘सोनू निगम सिंह’ नाम से चल रहा है, जो एक वकील हैं, और इस अकाउंट से किए गए विवादास्पद ट्वीट्स से उनकी और उनके परिवार की जान को खतरा हो सकता है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

सोनू ने जताई चिंता

सोनू निगम ने इस अकाउंट द्वारा शेयर की गई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ उनकी तस्वीर का भी उल्लेख किया और इसे गंभीर चिंता का विषय बताया। उनका कहना था कि यह अकाउंट उनके नाम और प्रतिष्ठा के साथ खेल रहा है और इसके कारण वे और उनके परिवार के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

लीगल एजेंसी और पुलिस पर कसा तंज

सोनू निगम ने इस मामले पर पुलिस और लीगल एजेंसियों की आलोचना की और प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘क्या आप सोच सकते हैं कि इस सोनू निगम सिंह का एक भी विवादास्पद पोस्ट मुझे या मेरे परिवार की जान को खतरे में डाल सकता है? क्या आप सोच सकते हैं कि यह आदमी किस हद तक मेरे नाम और क्रेडिबिलिटी के साथ खेल रहा है?’

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

सोनू निगम ने आगे कहा कि प्रशासन, प्रेस और सरकार इस मामले पर चुप हैं, जबकि उन्हें पहले ही चेतावनी दी जा चुकी थी। उन्होंने इस मुद्दे को गंभीरता से निपटने की आवश्यकता जताई और कहा कि लीगल एक्शन लिया जाना चाहिए।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

2017 में छोड़ दिया था ट्विटर

सोनू निगम ने साल 2017 में एक्स (ट्विटर) छोड़ दिया था, और तब से वह सोशल मीडिया से दूर रहे हैं। हालांकि, उनके नाम से मिलते-जुलते अकाउंट का यह विवाद अभी भी जारी है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

फैंस और समर्थक सोनू निगम की सुरक्षा की चिंता कर रहे हैं और उन्हें लीगल एक्शन लेने की सलाह दे रहे हैं।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles