Home » 75वीं सीनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनपशिप के लिए चेन्नई जाएगी झारखंड की महिला व पुरुष बास्केटबाल टीम

75वीं सीनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनपशिप के लिए चेन्नई जाएगी झारखंड की महिला व पुरुष बास्केटबाल टीम

धतकीडीह में खिलाड़ियों को वितरित की गई जर्सी, प्रशिक्षण शिविर हो गया समाप्त

by Mujtaba Haider Rizvi
Team Jharkhand, Basketball Camp
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : चेन्नई में 4 जनवरी से 11 जनवरी तक चेन्नई में 75वीं सीनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इसमें हिस्सा लेने के लिए झारखंड की महिला व पुरुष बास्केटबाल टीम जाएगी। दोनों टीमों का एलान कर दिया गया है। दोनों टीमों में 12-12 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। टीम के खिलाड़ी इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जाने के लिए उत्साहित हैं। इस टीम का प्रशिक्षण जमशेदपुर में 18 दिसंबर से 30 दिसंबर तक चला। मंगलवार को शिविर के समापन के मौके पर खिलाड़ियों के बीच जर्सी का वितरण किया गया।

टीम के खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर धतकीडीह कम्युनिटी सेंटर के बास्केटबाल कोर्ट पर आयोजित किया गया। शिविर के समापन मौके पर जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। जर्सी का वितरण उन्हीं के हाथों से कराया गया। जर्सी रूंगटा स्टील की तरफ से दी गई थी। सरयू राय ने प्रशिक्षण अवधि के दौरान खिलाड़ियों के लिए राशन एवं पोषण सामग्री की भी व्यवस्था की थी।

इस मौके पर मानगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर मुख्तार आलम खान भी मौजूद रहे। झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय कोच जेपी. सिंह ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पहले टीम के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। प्रशिक्षण शिविर के दौरान जलाल शेख, अज़हर खान, निज़ाम अली और दीपक ने व्यवस्थाओं, संचालन और खिलाड़ियों के सहयोग में अहम भूमिका निभाई।

झारखंड पुरुष बास्केटबॉल टीम:
शोएब खान, अताउल हुसैन, विमलेश, राहुल, सुशांत दीप, जगन्नाथ गोप, शेख आफताब उद्दीन, विश्वजीत सिंह, अतुल, रवि शंकर पांडेय, आकाश कुमार, अखिलेश कुमार टुडू
मुख्य कोच: जे. पी. सिंह
कोच: आरिफ आफताब
मैनेजर: विशाल

झारखंड महिला बास्केटबॉल टीम:
अंकिता समद, वी. संजना, तिशा केशरी, जेनिस टोप्पो, अन्नपूर्णा मिश्रा, सुलगना बेहेरा, गुरप्रीत कौर, आरुषि वर्मा, जेनिफर लकड़ा, सियानू, आकांक्षा लकड़ा, जिडेन बारला
मुख्य कोच: देव ज्योति घोष
कोच: किंकर कृष्णा

Read Also: Ranchi News: पेसा नियमावली को लेकर सरकार के रुख पर रघुवर दास का तीखा हमला, बोले- जनजातियों के नेतृत्व को सीमित कर रही सरकार

Related Articles